रायवाला में हुई चोरी का पुलिस ने किया खुलासा। सफाई कर्मचारी साथी सहित गिरफ्तार। एक आरोपी फरार तलाश में जुटी पुलिस।



रायवाला
रायवाला थाना क्षेत्र अंतर्गत हरिपुर कला में घर का ताला तोड़कर हुई चोरी का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। चोरी करने के आरोप में पुलिस ने नगर निगम हरिद्वार के सफाई कर्मचारी सहित दो चोरों को गिरफ्तार किया है। जिनके कब्जे से पुलिस ने चोरी का सामान भी बरामद कर लिया है। आरोपियों को पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर जेल भेज दिया है।
पुलिस कप्तान अजय सिंह ने बताया कि कुछ दिन पहले हरिपुर कला में घर का ताला तोड़कर चोरी की वारदात हुई थी। शिकायत मिलने पर पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज किया और रायवाला थाना प्रभारी बीएल भारती के साथ चौकी प्रभारी विनय शर्मा को चोरी का खुलासा करने के निर्देश दिए। इसी कड़ी में पुलिस ने चेकिंग के दौरान दो संदिग्धों को गिरफ्तार किया। जिन्होंने पूछताछ में हरिपुर कला में चोरी की वारदात को अंजाम देने का जुर्म कबूल किया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान फिरोज निवासी डोईवाला और तेजस निवासी श्यामपुर हरिद्वार के रूप में हुई है। तेजस हरिद्वार नगर निगम में सफाई कर्मचारी है। चोरी में बादशाह नाम का आरोपी अभी फरार है। जिसकी गिरफ्तारी के प्रयास किया जा रहे हैं। आरोपियों ने डोईवाला थाना क्षेत्र में भी चोरी की वारदात को अंजाम दिया है।

मुख्यमंत्री ने 307 नव नियुक्त अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र
एलयूसीसी घोटाले में सीबीआई की कार्रवाई से निवेशकों ने ली राहत की सांस
सैनिक मंत्री गणेश जोशी ने पूर्व सैनिक आश्रितों के लिए आयोजित रोजगार मेले में चयनित लोगों को दिए नियुक्त पत्र
सीएम धामी की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल की बैठक, राज्य में ऊर्जा और ईंधन बचत सहित लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय
हरिद्वार प्रेस क्लब में संवाद कार्यक्रम का आयोजन
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कामाख्या देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना