ऋषिकेश
मुनिकीरेती नगर पालिका से अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ रही भाजपा प्रत्याशी बीना जोशी के समर्थन में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी 14 बीघा नया पुल के निकट पहुंचे। यहां उन्होंने एक विशाल जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने क्षेत्र के विकास को लेकर ट्रिपल इंजन की सरकार को जरूर बताया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि बीना जोशी की जीत क्षेत्र के विकास को सुनिश्चित करेगी। क्षेत्र के विकास को लेकर क्षेत्र की समस्याओं को लेकर जब भी बीना जोशी उनके पास आएंगी। समस्याओं का क्षेत्र के विकास को लेकर जो भी कार्य होगा उसे प्राथमिकता के तौर पर किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य हित मे सरकार ने नकल कानून, भू कानून बनाए बनाए। 100 से अधिक नकल कराने वालों को जेल भेजा। नकल नही होने की वजह से राज्य की बेटियां पीसीएस आईएस क्लियर कर रही है। 2022 के चुनाव संकल्प पत्र में जो भी बिंदु थे उन्हें सरकार ने पूरा करने का काम किया है। सरकार जो भी योजना बना रही है। वह धरातल पर उतर रही है। सरकार ने लैंड जिहाद पर कड़ी कार्रवाई की है। सरकार ने दंगा निरोधक कानून भी बनाया है। राज्य की संस्कृति को बचाने के लिए धर्मांतरण कानून बनाया गया है।
मुख्यमंत्री ने कांग्रेस पर निशाना साधा। कहा कि कांग्रेस तुष्टिकरण और वोट बैंक को प्राथमिकता दी है। कांग्रेस ने भगवान श्री राम के अस्तित्व को ही नकारने का काम किया है। विगत वर्ष अयोध्या में राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा के दौरान निमंत्रण के बावजूद कांग्रेसी शामिल नहीं हुए। कांग्रेस में हमेशा देश को झुकाने का काम किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि कमल के अलावा जितने भी चुनाव चिन्ह है यदि उनको वोट देंगे तो वोट खराब ही होगा।