नीलकंठ पहुंची विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी। रुद्राभिषेक कर राज्य की खुशहाली की करी प्रार्थना। राज्यवासियों की सेवा का लिया संकल्प।



नीलकंठ
उत्तराखंड विधानसभा की अध्यक्ष ऋतु खंडूरी अपने जन्म दिवस पर नीलकंठ महादेव में जलाभिषेक करने पहुंची। इस दौरान मंदिर के पुजारी ने विधि विधान से जलाभिषेक के साथ भगवान नीलकंठ महादेव का रुद्राभिषेक ऋतु खंडूरी से कराया। पूजा अर्चना में ऋतु खंडूरी ने राज्य की खुशहाली की प्रार्थना भगवान नीलकंठ महादेव से की। मौके पर विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी ने कहा कि भगवान नीलकंठ महादेव की कृपा से प्रदेश की जनता की सेवा करने का अवसर प्राप्त हुआ है। इसलिए वह संकल्प लेती हैं कि वह सदैव क्षेत्रवासियों के कल्याण हेतु समर्पित रहेंगी और प्रदेश के विकास के लिए कार्य करती रहेंगी। भाजपा नेता अश्वनी गुप्ता ने बताया कि पूरे राज्य में भाजपा कार्यकर्ता विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी की दीघार्यु की प्रार्थना को लेकर धार्मिक अनुष्ठान करने में लगे हैं। नीलकंठ में रुद्राभिषेक के दौरान बिजेन्द्र बिष्ट, जीतू अवस्थी, धर्मवीर पंवार, अल्केश कुकरेती, सुरजीत राणा, धनवीर पंवार, अविनाश नौटियाल सुमित पंवार आदि मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री ने 307 नव नियुक्त अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र
एलयूसीसी घोटाले में सीबीआई की कार्रवाई से निवेशकों ने ली राहत की सांस
सैनिक मंत्री गणेश जोशी ने पूर्व सैनिक आश्रितों के लिए आयोजित रोजगार मेले में चयनित लोगों को दिए नियुक्त पत्र
सीएम धामी की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल की बैठक, राज्य में ऊर्जा और ईंधन बचत सहित लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय
हरिद्वार प्रेस क्लब में संवाद कार्यक्रम का आयोजन
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कामाख्या देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना