25 जुलाई से रामझूला पुल पर पैदल चलना भी बंद

25 जुलाई से रामझूला पुल पर पैदल चलना भी बंद
ऋषिकेश
उत्तराखंड के लोकप्रिय धार्मिक और पर्यटक स्थल ऋषिकेश के निकट रामझूला पुल पर अब आप पैदल भी नहीं चल पाएंगे। प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने और पुल की कमजोर होती स्थिति को देखते हुए यह फैसला लिया है। 25 जुलाई से पुल पर आवागमन बंद कर दिया जाएगा। जो संभवत नवंबर में मरम्मत के बाद ही खुलने की उम्मीद है। यह प्रतिबंध अस्थाई है और पुल के मरम्मत कार्य पूरा होने तक लागू रहेगा। प्रशासन का कहना है कि पुल के केबलों की स्थिति को देखते हुए यह कदम उठाना अनिवार्य था, क्योंकि भारी भीड़ और पैदल यात्रियों के बोझ से पुल की स्थिरता पर बुरा असर पड़ने की संभावना है। बता दे कि रामझूला पुल गंगा पर स्थित एक बेहद व्यस्त और लोकप्रिय पुल है। हर दिन हजारों की संख्या में श्रद्धालु और पर्यटक आते हैं। पुल की सुरक्षा सुनिश्चित करने और किसी भी दुर्घटना से बचने के लिए प्रशासन ने यह फैसला लिया है।




सीएम धामी की सख्ती के बाद फील्ड में उतरीं टीमें, पहाड़ से मैदान तक चल रहा मरम्मत अभियान; तय समयसीमा के बाद खुद सड़कों का जायजा लेंगे मुख्यमंत्री
मुख्य सचिव ने किया आईआईएम काशीपुर के देहरादून कैंपस का भूमिपूजन
मुख्यमंत्री धामी ने आयुर्वेद दिवस के अवसर पर भगवान धन्वन्तरि की पूजा-अर्चना
कुंभ मेला-2027 की तैयारियों में तेजी, सड़कों एवं मेला भूमि के समतलीकरण कार्यों का मेलाधिकारी ने किया निरीक्षण
टिहरी विकास प्राधिकरण में मानचित्र को लेकर विवाद, सहायक अभियंता ने उपाध्यक्ष को भेजा स्पष्टीकरण
जिला पंचायत अध्यक्ष हरिद्वार किरण चौधरी ने किया खानपुर दल्लावाला से अभियान का शुभारंभ, गांव-गांव स्वच्छता का संदेश पहुंचाने की तैयारी