बिजली के पोल पर लाइनमैन की करंट लगने से मौत, UPCL के खिलाफ परिजनों का गुस्सा फूटा

बिजली के पोल पर लाइनमैन की करंट लगने से मौत, UPCL के खिलाफ परिजनों का गुस्सा फूटा
पुलिस से मुकदमा दर्ज करने की मांग
ऋषिकेश
आईएसबीटी क्षेत्र में बीती रात 11 हजार वोल्ट की हाई-टेंशन लाइन पर काम करते समय आउटसोर्स लाइनमैन प्रदीप कश्यप की करंट लगने से दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद शव लगभग 20 मिनट तक पोल पर ही झुलसता रहा, जिसे बाद में फायर ब्रिगेड की टीम ने नीचे उतारा। मृतक के पिता का आरोप है कि काम के दौरान न तो शटडाउन लिया गया और न ही सुरक्षा उपकरण दिए गए। उन्होंने इसे हादसा नहीं बल्कि हत्या करार देते हुए पुलिस चौकी में शिकायत दर्ज कराई है और एसडीओ, जेई, लाइनमैन तथा ठेकेदार पर कार्रवाई व एफआईआर की मांग की है। घटना के विरोध में परिजनों और स्थानीय लोगों ने एम्स मोर्चरी और शैल विहार स्थित यूपीसीएल कार्यालय में नारेबाजी और प्रदर्शन किया। परिजनों ने दोषियों पर सख्त कार्रवाई और उचित मुआवजे की मांग की है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी है। वही यूपीसीएल के अधिकारियों का कहना है कि संभवत क्षेत्र में कहीं चल रहे जनरेटर का करंट लाइन में उतरा है। जिस वजह से यह हादसा हुआ है। जांच की जा रही है।




मुख्य सचिव ने किया आईआईएम काशीपुर के देहरादून कैंपस का भूमिपूजन
मुख्यमंत्री धामी ने आयुर्वेद दिवस के अवसर पर भगवान धन्वन्तरि की पूजा-अर्चना
कुंभ मेला-2027 की तैयारियों में तेजी, सड़कों एवं मेला भूमि के समतलीकरण कार्यों का मेलाधिकारी ने किया निरीक्षण
टिहरी विकास प्राधिकरण में मानचित्र को लेकर विवाद, सहायक अभियंता ने उपाध्यक्ष को भेजा स्पष्टीकरण
जिला पंचायत अध्यक्ष हरिद्वार किरण चौधरी ने किया खानपुर दल्लावाला से अभियान का शुभारंभ, गांव-गांव स्वच्छता का संदेश पहुंचाने की तैयारी
नैनीताल, भवाली, भीमताल क्षेत्रों में शिक्षण संस्थान व आंगनबाड़ी केंद्रों में एक दिवसीय अवकाश घोषित