रागम संस्था सवारेगी बालिकाओं का भविष्य। 7 दिन तक देगी हाई प्रोफाइल ब्यूटी पार्लर का प्रशिक्षण। मुख्य अतिथि नलिनी शर्मा ने किया शुभारंभ।
oplus_131072

ऋषिकेश
गरीब और मेधावी बालिकाओं के भविष्य को संवारने के लिए हर साल प्रयास करने वाली रागम संस्था इस साल भी मेधावी बालिकाओं के सपने को साकार करने के लिए आगे आई है। संस्था ने ऋषिकेश में आदर्श ग्राम स्थित अपने कार्यालय में 7 दिन तक 25 मेधावी बालिकाओं को निशुल्क ब्यूटी पार्लर का कोर्स कराना शुरू किया है। सप्ताह भर तक चलने वाले इस कोर्स में बालिकाओं को एक सामान भी घर से लाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। संस्था ब्यूटी पार्लर से संबंधित सारा सामान भी बालिकाओं को अपनी ओर से उपलब्ध कराएगी। आज निशुल्क ब्यूटी पार्लर के कोर्स का शुभारंभ मुख्य अतिथि और समाजसेवी नलिनी शर्मा ने छोटे से कार्यक्रम के बीच किया।
कार्यक्रम में नलिनी शर्मा ने कहा कि बालिकाओं के भविष्य को संवारने के लिए रागम संस्था का यह प्रयास सरहानीय है। अन्य संस्थाओं को भी इसी प्रकार मेधावी बालिकाओं के भविष्य को उज्जवल करने के लिए आगे आने की जरूरत है। संस्था की अध्यक्ष उमा किंगर ने बताया कि 7 दिन के बाद कोर्स करने वाली सभी बालिकाओं को सर्टिफिकेट भी दिए जाएंगे। कोर्स करने के बाद यह सभी बालिकाएं स्वरोजगार से जुड़ सकेंगी। कार्यक्रम में श्रद्धा कुकरेती, पार्षद सिमरन उप्पल, माधवी गुप्ता, रचना अग्रवाल, पूजा डूडेजा और कांता किंगर आदि उपस्थित रहे।

टप्पेबाज गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार कर भेजा जेल।
मुख्यमंत्री ने 307 नव नियुक्त अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र
एलयूसीसी घोटाले में सीबीआई की कार्रवाई से निवेशकों ने ली राहत की सांस
सैनिक मंत्री गणेश जोशी ने पूर्व सैनिक आश्रितों के लिए आयोजित रोजगार मेले में चयनित लोगों को दिए नियुक्त पत्र
सीएम धामी की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल की बैठक, राज्य में ऊर्जा और ईंधन बचत सहित लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय
हरिद्वार प्रेस क्लब में संवाद कार्यक्रम का आयोजन