मोबाइल दुकान में हुई चोरी का खुलासा। आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल।

ऋषिकेश
ऋषिकेश में हरिद्वार रोड स्थित पुरानी चुंगी पर मोबाइल की दुकान का ताला तोड़कर हुई चोरी का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। चोरी करने के आरोप में पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार किया है। जिनके कब्जे से दुकान से चोरी हुए मोबाइल स्पीकर और अन्य सामान बरामद हुआ है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया। जहां कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने आरोपियों को जेल भेज दिया है। मामले का खुलासा करते हुए कोतवाल प्रदीप राणा ने बताया कि शिवाजी नगर गली नंबर 25 निवासी पंकज कुमार की पुरानी चुंगी के निकट मोबाइल की दुकान है। 7 अगस्त की रात को दुकान का ताला तोड़कर चोरी होने की सूचना मिली। सूचना के आधार पर पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज किया और पुलिस कप्तान अजय सिंह के निर्देश पर चोरों को पकड़ने का प्रयास शुरू किया। इसी कड़ी में त्रिवेणी घाट चौकी प्रभारी विनेश कुमार की टीम ने चोरों को आस्था पथ से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपियों की पहचान राजभर और ललित कश्यप निवासी मीरा नगर व गोविंद नगर के रूप में हुई है। पुलिस आरोपियों के आपराधिक इतिहास की जानकारी कर रही है। आरोपियों ने पूछताछ में चोरी करने का जुर्म कबूल किया है। पुलिस ने मामले में अग्रिम जांच और कार्रवाई शुरू कर दी है।




टिहरी विकास प्राधिकरण में वित्तीय अनियमितताओं के आरोप, दो सहायक अभियंता आमने-सामने
मुख्यमंत्री ने मुख्य सेवक सदन में प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों की समस्याएं सुनीं
दून में सेवा संकल्प अभियान का पुरकुल गांव से आगाज, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सुनी समस्याएं
मजबूत एम-पैक्स से गांव मजबूत होंगे और मजबूत गांवों से समृद्ध उत्तराखण्ड बनेगा : मुख्यमंत्री
नवनियुक्त नामित पार्षदों ने ली पद एवं गोपनीयता की शपथ
मुख्यमंत्री ने नेपाल आपदा राहत सहायता दल को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना