कलियर पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, शातिर वाहन चोर गिरफ्तार

कलियर पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, शातिर वाहन चोर गिरफ्तार
एक दिन पहले चोरी हुई बजाज सीटी-100 बाइक बरामद, बेचने की फिराक में था आरोपी
पिरान कलियर
कोतवाली पिरान कलियर पुलिस ने वाहन चोरी के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए एक 19 वर्षीय युवक को चोरी की मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी ने कलियर स्थित टीन शेड से एक दिन पहले मोटरसाइकिल चोरी की थी और उसे बेचने के लिए ले जा रहा था।
जानकारी के अनुसार ग्राम बढ़ेड़ी राजपुताना निवासी नफीस पुत्र सादाक ने पुलिस को तहरीर देकर बताया था कि उनकी मोटरसाइकिल संख्या UK17L-5423 को अज्ञात चोर कलियर टीन शेड से चोरी कर ले गए। शिकायत के आधार पर कोतवाली कलियर में मुकदमा अपराध संख्या 208/26, धारा 303(2) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर चलाए जा रहे चेकिंग अभियान के दौरान कलियर पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर धनौरी एनआईसी तिराहे के पास घेराबंदी कर आरोपी आशिक पुत्र शौकत, निवासी महमूदपुर, थाना कलियर, उम्र 19 वर्ष को चोरी की मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह अपने दैनिक खर्चों को पूरा करने के लिए मोटरसाइकिल चोरी कर उसे बेचने जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में बाइक खराब हो गई और पुलिस ने उसे पकड़ लिया। पुलिस ने बरामद मोटरसाइकिल को कब्जे में लेकर मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी की है।
बरामदगी: बजाज सीटी-100 मोटरसाइकिल, रंग काला-लाल, नंबर UK17L-5423।
कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक मुनव्वर हुसैन, हेड कांस्टेबल इसरार अली तथा हेड कांस्टेबल माजिद खान शामिल रहे






हिंदी के साथ उत्तराखण्ड की लोकभाषाओं और साहित्य के संरक्षण के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री
प्रदेश की सभी सड़कों को जल्द गड्ढामुक्त किया जाए-मुख्यमंत्री
चार वीर शहीदों की स्मृति में शहीद स्मारक एवं शहीद द्वार निर्माण को स्वीकृति
चंपावत से नगर पंचायत अध्यक्ष समेत 31 जनप्रतिनिधियों ने भाजपा का दामन थामा
जिन जनपदों में जिस प्रकृति की शिकायतें अधिक, जिलाधिकारी संबंधित विभागों के साथ समीक्षा कर कराएं शीघ्र समाधान
योग और मेडिटेशन कैंप का भव्य समापन