कलियर पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, शातिर वाहन चोर गिरफ्तार

कलियर पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, शातिर वाहन चोर गिरफ्तार
एक दिन पहले चोरी हुई बजाज सीटी-100 बाइक बरामद, बेचने की फिराक में था आरोपी
पिरान कलियर
कोतवाली पिरान कलियर पुलिस ने वाहन चोरी के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए एक 19 वर्षीय युवक को चोरी की मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी ने कलियर स्थित टीन शेड से एक दिन पहले मोटरसाइकिल चोरी की थी और उसे बेचने के लिए ले जा रहा था।
जानकारी के अनुसार ग्राम बढ़ेड़ी राजपुताना निवासी नफीस पुत्र सादाक ने पुलिस को तहरीर देकर बताया था कि उनकी मोटरसाइकिल संख्या UK17L-5423 को अज्ञात चोर कलियर टीन शेड से चोरी कर ले गए। शिकायत के आधार पर कोतवाली कलियर में मुकदमा अपराध संख्या 208/26, धारा 303(2) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर चलाए जा रहे चेकिंग अभियान के दौरान कलियर पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर धनौरी एनआईसी तिराहे के पास घेराबंदी कर आरोपी आशिक पुत्र शौकत, निवासी महमूदपुर, थाना कलियर, उम्र 19 वर्ष को चोरी की मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह अपने दैनिक खर्चों को पूरा करने के लिए मोटरसाइकिल चोरी कर उसे बेचने जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में बाइक खराब हो गई और पुलिस ने उसे पकड़ लिया। पुलिस ने बरामद मोटरसाइकिल को कब्जे में लेकर मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी की है।
बरामदगी: बजाज सीटी-100 मोटरसाइकिल, रंग काला-लाल, नंबर UK17L-5423।
कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक मुनव्वर हुसैन, हेड कांस्टेबल इसरार अली तथा हेड कांस्टेबल माजिद खान शामिल रहे





उत्तराखंड के सार्वजनिक उपक्रमों के कर्मचारियों को भी मिल सकेगा तदर्थ बोनस, सचिव विनय शंकर पांडेय ने जारी किए निर्देश
सीएम धामी ने राज्य आंदोलनकारी रणजीत सिंह वर्मा के जीवन पर आधारित पुस्तक का किया विमोचन
मुख्यमंत्री ने उत्तरांचल प्रेस क्लब के दीपावली महोत्सव में किया प्रतिभाग, पत्रकारों को दी शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री ने परेड ग्राउंड में केन्द्रीय गृह मंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारियों का किया स्थलीय निरीक्षण
मुख्यमंत्री ने समाज कल्याण विभाग की विभिन्न पेंशन योजनाओं के 9.99 लाख से अधिक लाभार्थियों के खातों में हस्तांतरित की ₹148.18 करोड़ की धनराशि
डॉ. महेंद्र पाल सिंह परमार को मिला प्रतिष्ठित ‘गंगा सेवा सम्मान’