योग और मेडिटेशन कैंप का भव्य समापन

योग और मेडिटेशन कैंप का भव्य समापन
काशीपुर- रोटरी क्लब ऑफ काशीपुर द्वारा महिला पतंजलि योग समिति, काशीपुर के सहयोग से रोटरी भवन रामनगर रोड काशीपुर में आयोजित योग एवं मेडिटेशन कैंप का सफलतापूर्वक समापन किया गया।
आठ दिवसीय इस शिविर का उद्देश्य लोगों को योग एवं ध्यान के माध्यम से शारीरिक स्वास्थ्य, मानसिक शांति और स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक करना रहा। शिविर में कमला लिखाड़ी और प्रशिक्षकों द्वारा प्रतिभागियों को विभिन्न योगासनों सहित सूक्ष्म व्यायाम, प्राणायाम, त्राटक, माइंड रिलैक्सेशन थेरेपी, शोल्डर थेरेपी, सर्वाइकल एवं ध्यान की विधियों का अभ्यास कराया गया। साथ ही नियमित अभ्यास से होने वाले स्वास्थ्य लाभों के बारे में जानकारी दी गई।
समापन समारोह के अवसर पर कमला लिखाड़ी, राज्य कार्यकारिणी समिति सदस्य को योग एवं स्वास्थ्य जागरूकता के क्षेत्र में उनके सहयोग एवं योगदान के लिए प्रशस्ति पत्र प्रदान किया। योग प्रशिक्षकों और शिक्षक मीनल बधवार, रेखा सिंह और पुष्पा रौतेला को भी सम्मानित किया।
कार्यक्रम का शुभारम्भ रोटरी क्लब अध्यक्ष रो. संजय गोयल एवं इनरव्हील क्लब अध्यक्ष रूपाली अग्रवाल द्वारा उपस्थित सभी अतिथियों के स्वागत के साथ किया। कार्यक्रम का संचालन रो. राजीव खरबंदा द्वारा किया गया।
कार्यक्रम के अंत में रोटरी क्लब ऑफ काशीपुर सचिव रो. रेखा जिन्दल ने उपस्थित सभी अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है और आज की व्यस्त जीवनशैली में शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य के लिए इसका नियमित अभ्यास अत्यंत उपयोगी है। क्लब भविष्य में भी समाजहित एवं स्वास्थ्य जागरूकता से जुड़े ऐसे कार्यक्रम आयोजित करता रहेगा।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से पीडीजी देवेन्द्र कुमार अग्रवाल, पीडीजी पवन अग्रवाल, रो. बी.पी. गोयल, रो. अर्पण जिन्दल, रो. मनोज चौधरी, रो. अतुल असावा, रो. डा. बी.एम. गोयल,, रो. कुलभूषण गर्ग, रो. विजय जिन्दल,, रो. सुनीत अग्रवाल, रो. तनुज अग्रवाल, रो. मुकेश रावल, रो. अमित शंकर अग्रवाल, रो. अतुल शर्मा, रो. हरिओम अग्रवाल, रो. प्रदीप गोयल, इनरव्हील क्लब से श्रीमती सारिका अग्रवाल, सुरुचि सक्सैना, आभा गोयल, प्रीति अग्रवाल, मोनिका अग्रवाल, सुमन जिन्दल, बबीता गोयल, स्वाति अग्रवाल, स्मृति अग्रवाल सहित अनेक गणमान्य लोगों की उपस्थिति रही।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में महिला पतंजलि योग समिति, काशीपुर के सहयोग के लिए रोटरी क्लब द्वारा आभार व्यक्त किया गया। शिविर में प्रतिभाग करने वाले सभी लोगों का भी कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए धन्यवाद किया गया।





उत्तराखंड के सार्वजनिक उपक्रमों के कर्मचारियों को भी मिल सकेगा तदर्थ बोनस, सचिव विनय शंकर पांडेय ने जारी किए निर्देश
सीएम धामी ने राज्य आंदोलनकारी रणजीत सिंह वर्मा के जीवन पर आधारित पुस्तक का किया विमोचन
मुख्यमंत्री ने उत्तरांचल प्रेस क्लब के दीपावली महोत्सव में किया प्रतिभाग, पत्रकारों को दी शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री ने परेड ग्राउंड में केन्द्रीय गृह मंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारियों का किया स्थलीय निरीक्षण
मुख्यमंत्री ने समाज कल्याण विभाग की विभिन्न पेंशन योजनाओं के 9.99 लाख से अधिक लाभार्थियों के खातों में हस्तांतरित की ₹148.18 करोड़ की धनराशि
डॉ. महेंद्र पाल सिंह परमार को मिला प्रतिष्ठित ‘गंगा सेवा सम्मान’