गंगा घाट पर अश्लील वीडियो बनाना पड़ा भारी। वायरल वीडियो का पुलिस ने लिया संज्ञान। वीडियो शूट करने वालों पर मुकदमा दर्ज।





- ऋषिकेश डेस्क
लक्ष्मण झूला थाना क्षेत्र अंतर्गत जानकी झूला के निकट गंगा घाट पर अश्लील वीडियो शूट कर वायरल करना एक युवक और युवती को भारी पड़ गया। पुलिस ने वायरल वीडियो का संज्ञान लेकर युवक और युवती के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मुकदमा दर्ज होते ही युवक ने अपनी सोशल साइट से वीडियो को डिलीट कर दिया है।
बता दे कि सोशल मीडिया पर वायरल होने के चक्कर में लोग आस्था के साथ भी खिलवाड़ कर रहे हैं। पतित पावनी मां गंगा के घाटों पर अश्लील वीडियो शूट कर रहे हैं। जिससे गंगा भक्तों के आस्था को ठेस पहुंच रही है। आस्था को ठेस पहुंचाने वाली एक अश्लील वीडियो दो दिन से सोशल मीडिया पर जमकर वायरल भी हो रही है। यह वायरल वीडियो पौड़ी पुलिस के पास पहुंची तो पुलिस ने अश्लील वीडियो शूट करने वालों के खिलाफ एक्शन लेते हुए मुकदमा दर्ज किया। लक्ष्मण झूला थाना प्रभारी निरीक्षक रवि सैनी ने बताया कि सोशल मीडिया से मिले लिंक के आधार पर वीडियो शूट करने वाले युवक और युवती की पहचान के प्रयास किये जा रहे हैं। जल्दी ही पहचान कर अश्लील वीडियो शूट करने वाले युवक युवती को गिरफ्तार किया जाएगा।

नीलकंठ के पास होंगे गुजरेश्वर महादेव के दर्शन। दावा- 12 ज्योतिर्लिंगों के दर्शनों का होगा पुण्य लाभ।
जयराम आश्रम में लगा स्वैच्छिक रक्तदान शिविर। युवाओं ने रक्तदान कर लिया मरीजों की जान बचाने का संकल्प। एम्स और जॉली ग्रांट अस्पताल की टीम शामिल।
सम्मान देकर बढ़ा दी जिम्मेदारियां। सूर्य किरण वेलफेयर समिति का कार्यक्रम। देखें किसको मिला सम्मान किसकी हुई हौसला अफजाई।
निर्धन बेटी की मदद के लिए अभिभावक बना लायंस क्लब ऋषिकेश डिवाइन। देखिए कैसे और किस प्रकार की मदद।
निर्दलीय प्रत्याशी के फाड़ दिए बैनर और होल्डिंग। पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग।
राष्ट्रीय सेवा योजना का रंगारंग कार्यक्रम के साथ हुआ शुभारंभ। मुख्य अतिथियों ने शिविर में जाने की बताई विशेषताएं। क्या है खास देखिए।