फ्लैट से पकड़ी पुलिस ने 25 लाख की शराब। फ्लैट निवासी युवक के खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा। चुनाव की दृष्टि से पुलिस की बड़ी कामयाबी।

राजधानी देहरादून की राजपुर थाना पुलिस ने एक फ्लैट में छापेमारी कर 16 पेटी शराब बरामद की है। पुलिस का दावा है कि नगर निकाय चुनाव की दृष्टि से पुलिस ने यह बड़ी कामयाबी हासिल की है। एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि सटीक गोपनीय सूचना के आधार पर पुलिस ने राजपुर स्थित एक फ्लैट पर अचानक छापेमारी की। छापेमारी करते ही फ्लैट में रहने वाले युवक के होश उड़ गए। तलाशी लेने पर फ्लैट से पुलिस को 16 पेटी शराब बरामद हुई। जिसकी अनुमानित कीमत करीब 25 लख रुपए है। पुलिस ने फ्लैट में रहने वाले युवक के खिलाफ शराब का अवैध भंडारण करने के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने मामले में अपनी जांच शुरू कर दी है। छापेमारी करने वाली टीम में शामिल सीओ अभिनय चौधरी, राजपुर थाना अध्यक्ष पीडी भट्ट के अलावा अन्य पुलिस कर्मियों को पुलिस कप्तान अजय सिंह ने बड़ी कामयाबी हासिल करने पर शाबाशी दी है।


मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा
25 जुलाई से रामझूला पुल पर पैदल चलना भी बंद
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केंद्रीय विद्युत मंत्री से ऊर्जा परियोजनाओं एवं पिटकुल की एडीबी सहायतित पारेषण परियोजना पर की चर्चा
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शाइन अवी लर्निंग समावेशी शिक्षा मिशन-2030 का किया शुभारंभ
रेल की रफ्तार के साथ विकास की उड़ान, फ्रीज जोन समीक्षा से पहाड़ों में खुल सकती हैं नई संभावनाएं