गंगा के बीच युवकों की आफत में आई जान। SDRF ने देवदूत बनकर किया रेस्क्यू। रैपिड देखने के चाह ने युवकों को फंसाया।

ऋषिकेश
मुनिकीरेती थाना क्षेत्र अंतर्गत फूल चट्टी के निकट गंगा में गोल्फ रैपिड के पास टापू पर तीन युवक फंस गए। जान खतरे में पड़ी तो युवकों ने चींखना चिल्लाना शुरू किया। नजारा देखकर कुछ लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस कंट्रोल रूम को दी। सूचना मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। कड़ी मशक्कत के बाद एसडीआरएफ की टीम ने गंगा के बीच टापू पर फंसे युवकों को रेस्क्यू कर सकुशल बाहर निकाल लिया। एसडीआरएफ के इंस्पेक्टर कविंद्र सजवान ने बताया कि तीनों युवकों की पहचान मनीष सेमवाल, गौरव सेमवाल और शेखर कोटियाल के रूप में हुई है। यह तीनों युवक गुमानीवाला श्यामपुर के रहने वाले हैं। जो फूल चट्टी के निकट गंगा में गोल्फ रैपिड को देखने के लिए गए थे। गंगा में पानी कम था इसलिए यह गंगा के बीच में टापू पर चले गए। अचानक गंगा का जलस्तर बढ़ गया। जिसकी वजह से यह तीनों युवक टापू पर फंस गए। जान खतरे में पड़ी तो युवकों ने चींखना चिल्लाना शुरू किया। नजारा देखकर स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस कंट्रोल रूम को दी सूचना मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। कड़ी मशक्कत के बाद एसडीआरएफ की टीम ने युवकों को रेस्क्यू कर उनकी जान बचा ली।





आईजी अपराध एवं कानून व्यवस्था ने किया कोतवाली हर्षिल का निरीक्षण एवं स्थलीय भ्रमण
16 नवंबर को बंद होंगे श्री बदरीनाथ धाम के कपाट
सिमोग में दशहरा पर्व समारोह में शामिल हुए संस्कृति मंत्री महाराज
मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन
विश्वविद्यालय परिसर में प्रशासनिक भवन, एम्फीथिएटर एवं नक्षत्र वाटिका का होगा निर्माण
सीएम धामी के निर्देश पर 19 अक्टूबर को प्रदेश में सार्वजनिक अवकाश