नगर निकाय चुनाव… कौन होंगे प्रत्याशी। नामों को लेकर बना है अभी सस्पेंस। क्षेत्र में चुनावी चर्चा का शोर गायब।

ऋषिकेश
नगर निकाय चुनाव को लेकर उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है। लेकिन अभी तक राष्ट्रीय पार्टियों ने चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों के नाम को लेकर अपने पत्ते नहीं खोले है। प्रत्याशियों के नाम उजागर नहीं होने से चुनाव का प्रचार प्रसार भी शुरू नहीं हुआ है। मतदाता भी प्रत्याशियों के नाम उजागर होने का इंतजार कर रहे हैं। प्रतिदिन प्रत्याशियों के नामों को लेकर कई प्रकार के कयास लगाए जा रहे हैं। लेकिन इन कयासों पर कब ब्रेक लगेगा यह कह पाना मुश्किल है। राष्ट्रीय पार्टियों के सिंबल पर चुनाव लड़ने का प्रयास कर रहे दावेदार मंत्री और पार्टी हाई कमान की परिक्रमा करने में लगे हैं। राजनीति के जानकारों का कहना है कि राष्ट्रीय पार्टियो को प्रत्याशियों के चेहरे साफ करने में जितनी देरी होगो। प्रत्याशियों की जीत को लेकर राष्ट्रीय पार्टियों को उतनी ही कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। हालांकि चुनावी मैदान में अपनी किस्मत आजमाने को तैयार बैठे दावेदार सोशल मीडिया पर अपनी एक्टिविटी को तेज कर रहे हैं। लेकिन ऋषिकेश, मुनी की रेती और स्वर्गाश्रम जोंक क्षेत्र में चुनावी चर्चा का शोर बिल्कुल सुनाई नहीं दे रहा है।

टप्पेबाज गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार कर भेजा जेल।
मुख्यमंत्री ने 307 नव नियुक्त अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र
एलयूसीसी घोटाले में सीबीआई की कार्रवाई से निवेशकों ने ली राहत की सांस
सैनिक मंत्री गणेश जोशी ने पूर्व सैनिक आश्रितों के लिए आयोजित रोजगार मेले में चयनित लोगों को दिए नियुक्त पत्र
सीएम धामी की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल की बैठक, राज्य में ऊर्जा और ईंधन बचत सहित लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय
हरिद्वार प्रेस क्लब में संवाद कार्यक्रम का आयोजन