सड़क निर्माण में मानकों की अनदेखी का आरोप। उत्तराखंड जन विकास मंच ने नगर आयुक्त को दिया ज्ञापन।

ऋषिकेश
ऋषिकेश नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत आशुतोष नगर में बन रही हॉट मिक्स सड़क में मानकों का पालन नहीं करने का आरोप लगा है। उत्तराखंड जन विकास मंच के अध्यक्ष आशुतोष शर्मा ने नगर आयुक्त शैलेंद्र सिंह नेगी को ज्ञापन देकर जांच की मांग की है।
उत्तराखंड जन विकास मंच के अध्यक्ष आशुतोष शर्मा ने बताया कि नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत डीजीबीआर चौक से आंध्रा आश्रम बगीचे वाली रोड पर हॉट मिक्स सड़क का निर्माण किया जा रहा है। जिसमें मानकों का पालन नहीं हो रहा है। शिकायत करने पर फिलहाल सड़क का निर्माण रोका गया है। आशुतोष शर्मा ने आरोप लगाया की पुरानी जर्जर सड़क पर ही पदार्थ डालकर मानकों की अनदेखी की जा रही है। आशुतोष शर्मा का कहना है कि सर्दी के इस मौसम में हॉट मिक्स सड़क का निर्माण भी नहीं हो सकता है। इसलिए नगर आयुक्त शैलेंद्र सिंह नेगी को ज्ञापन देकर अनियमितता की जांच करने की मांग की गई है। यदि समय से जांच कर मामले में दोषियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई तो उत्तराखंड जन विकास मंच धरना प्रदर्शन करने को मजबूर होगा।


बिजली के पोल पर लाइनमैन की करंट लगने से मौत, UPCL के खिलाफ परिजनों का गुस्सा फूटा
मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा
25 जुलाई से रामझूला पुल पर पैदल चलना भी बंद
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केंद्रीय विद्युत मंत्री से ऊर्जा परियोजनाओं एवं पिटकुल की एडीबी सहायतित पारेषण परियोजना पर की चर्चा
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शाइन अवी लर्निंग समावेशी शिक्षा मिशन-2030 का किया शुभारंभ