मुनिकीरेती में हैवी ट्रैफिक की नो एंट्री। देखिए पुलिस का ट्रैफिक प्लान।

ऋषिकेश
नव वर्ष और वीकेंड के मौके पर आने वाले पर्यटकों की सुविधा के लिए मुनिकीरेती थाना पुलिस ने ट्रैफिक प्लान तैयार किया है। ट्रैफिक प्लान के मुताबिक 28 और 29 दिसंबर को सुबह 9 बजे से रात 10 बजे तक भारी वाहन मुनिकीरेती क्षेत्र में प्रवेश नहीं कर पाएंगे। केवल आवश्यक सेवाओं के भारी वाहनों को ही क्षेत्र में प्रवेश मिलेगा। पर्यटकों के वाहनों की संख्या और भीड़ के आधार पर 30 और 31 दिसंबर का ट्रैफिक प्लान भी पुलिस तैयार करेगी। सीओ ट्रैफिक ओसिन जोशी ने बताया कि मुनिकीरेती में प्रवेश करने वाले भारी वाहनों को नरेंद्र नगर शिवपुरी ब्यासी ब्रह्मपुरी तिराहा और चंद्रभागा पुल ढालवाला में रोका जाएगा। उन्होंने भारी वाहन चालकों से पुलिस का सहयोग करने की अपील की है।


बिजली के पोल पर लाइनमैन की करंट लगने से मौत, UPCL के खिलाफ परिजनों का गुस्सा फूटा
मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा
25 जुलाई से रामझूला पुल पर पैदल चलना भी बंद
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केंद्रीय विद्युत मंत्री से ऊर्जा परियोजनाओं एवं पिटकुल की एडीबी सहायतित पारेषण परियोजना पर की चर्चा
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शाइन अवी लर्निंग समावेशी शिक्षा मिशन-2030 का किया शुभारंभ