इनर व्हील क्लब ने मां मनिच्छा देवी मंदिर में एलईडी लाइट्स और कारपेट किया दान।





ऋषिकेश
इनर व्हील क्लब ऋषिकेश ने मां मनिच्छा देवी मंदिर में एलईडी लाइट्स और कारपेट दान किये। इस पुनीत कार्य में क्लब की सदस्य सलोनी गोयल ने पूर्ण योगदान दिया। जिनकी उदारता से यह नेक कार्य संभव हो सका। कार्यक्रम में क्लब की अध्यक्ष नलिनी शर्मा, सेक्रेटरी बिन्दिया अग्रवाल, स्नेह जैन, नूतन अग्रवाल, रश्मि अग्रवाल, रितु अग्रवाल और संगीता अग्रवाल ने अपनी सक्रिय भागीदारी दी। दान का उद्देश्य मंदिर के माहौल को बेहतर बनाना भक्तों के लिए बेहतर रोशनी और आराम प्रदान करना रहा। चूंकि यह मंदिर जंगल के बीच स्थित है। एलईडी लाइट्स वहां न केवल रोशनी प्रदान करेंगी बल्कि वन्य जीवों के खतरे से सुरक्षा भी सुनिश्चित करेंगी।

अध्यक्ष नलिनी शर्मा ने कहा मां मनिच्छा देवी मंदिर में इस प्रकार का योगदान न केवल हमारी परंपरा का हिस्सा है, बल्कि यह सामुदायिक विकास में भी एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि आज मनिच्छा देवी के मंदिर में माता की एवं बजरंग बली की पूजा अर्चना करके इनरव्हील क्लब की सभी सदस्यों ने जंगल में मंगल का एहसास किया एवं अपने इष्टदेव का आशीर्वाद प्राप्त किया। मंदिर के पुजारियों और उपस्थित श्रद्धालुओं ने इनर व्हील क्लब की इस पहल के लिए हार्दिक धन्यवाद प्रकट किया। इस आयोजन ने समुदाय के कल्याण के प्रति क्लब की प्रतिबद्धता को और भी मजबूत किया।

नीलकंठ के पास होंगे गुजरेश्वर महादेव के दर्शन। दावा- 12 ज्योतिर्लिंगों के दर्शनों का होगा पुण्य लाभ।
कोटद्वार में बाबा के नाम पर उपजा विवाद शांत। सोशल मीडिया पर भ्रामक खबरों से बनाए दूरी।
जयराम आश्रम में लगा स्वैच्छिक रक्तदान शिविर। युवाओं ने रक्तदान कर लिया मरीजों की जान बचाने का संकल्प। एम्स और जॉली ग्रांट अस्पताल की टीम शामिल।
डॉ. कमल डिमरी ने ‘बालारिष्ट’ पर शोध कर प्राप्त की पीएचडी की उपाधि। ज्योतिष जगत में हर्ष की लहर। कैबिनेट मंत्रियों सहित कई विद्वानों ने दी बधाई।
इनरव्हील क्लब ने बांटे स्वेटर और पुस्तकें, बच्चों के चेहरे पर खिली मुस्कान।
दिव्यांग की मदद को नीरजा देवभूमि ट्रस्ट ने बढ़ाया हाथ। ट्राई साइकिल देकर की बड़ी मदद। भविष्य में भी मदद का दिया भरोसा।