रोटरी क्लब ऋषिकेश दिवास ने मनाया दो दिवसीय वर्ल्ड अर्थ डे।



ऋषिकेश
रोटरी क्लब दिवास द्वारा अंकुर पब्लिक स्कूल में वर्ल्ड अर्थ डे के उपलक्ष में पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित की। जिसके लिए बच्चो को ड्रॉइंग शीट एवं कलर किट भेंट की गयी और 10 बच्चों को जूस एवं बिस्कुट वितरित किये गए।

रोटरी ऋषिकेश दिवास द्वारा वर्ल्ड अर्थ डे के दिन अमृत सरोवर योजना को ध्यान में रखते हुए रेंजर फॉरेस्ट एरिया में जानवरो के लिए 2 पानी के टैंकर बुलवा कर एवं हरीचंद्रा गुप्ता कन्या इंटर कॉलेज की छात्राओं द्वारा श्रम दान करवा कर सरोवर की सफाई करवाई गयी एवं पानी डलवाया गया। जिससे बढ़ती गर्मी में जानवरो की प्यास बुझेगी। इस मौके पर रोटरी क्लब के सभी मेंबरों एवं स्कूल के बच्चों द्वारा प्लास्टिक ना इस्तेमाल करने का प्रण लिया गया। इस नेक काम में हमारा साथ वन विभाग के सभी कर्मचारियों ने एवं ऑफिसर लोगों ने दिया जिसके लिए हमारा क्लब उनका हमेशा आभारी रहेगा।इस कार्यक्रम में क्लब की अध्यक्षा तनु जैन, सचिव डॉ शुभांगी रैना, चार्टर प्रेसिडेंट यामिनी कौशल, माधवी गुप्ता, स्कूल की अध्यापिका अमिता जी उपस्थित रही।

मुख्यमंत्री ने 307 नव नियुक्त अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र
एलयूसीसी घोटाले में सीबीआई की कार्रवाई से निवेशकों ने ली राहत की सांस
सैनिक मंत्री गणेश जोशी ने पूर्व सैनिक आश्रितों के लिए आयोजित रोजगार मेले में चयनित लोगों को दिए नियुक्त पत्र
सीएम धामी की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल की बैठक, राज्य में ऊर्जा और ईंधन बचत सहित लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय
हरिद्वार प्रेस क्लब में संवाद कार्यक्रम का आयोजन
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कामाख्या देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना