महावीर जयंती पर इनर व्हील क्लब ऋषिकेश का सेवा प्रकल्प। कुष्ठ रोग केंद्र को दिए स्वास्थ्य उपकरण दान।

ऋषिकेश
इनर व्हील क्लब ऋषिकेश ने महावीर जयंती के पावन अवसर पर लक्ष्मण झूला स्थित कुष्ठ रोग केंद्र में एक महत्वपूर्ण सेवा प्रकल्प का आयोजन किया। इस अवसर पर क्लब द्वारा एक बीपी मशीन एक वॉकर और एक ऑक्सीमीटर दान किया। जो केंद्र के मरीजों के स्वास्थ्य की देखभाल में सहायक होगा।
क्लब की सदस्या सुशीला राणा और प्रीति पोखरियाल द्वारा 28 खाद्य सामग्री के पैकेट और जूस पैकेट का इस वितरण में सहयोग किया गया। जो मरीजों के लिए एक स्नेह भरा उपहार रहा। इस अवसर पर क्लब की अध्यक्षा नलिनी शर्मा ने कहा महावीर जयंती के दिन इस तरह की सेवा करना न केवल मानवता की सच्ची पूजा है, बल्कि यह हमारे क्लब के मूल्यों को भी दर्शाता है। जिसका मुख्य उद्देश्य सेवा है। इस कार्यक्रम में नलिनी शर्मा सुशीला राणा संध्या अग्रवाल एवं प्रीति पोखरियाल उपस्थित थे।
टप्पेबाज गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार कर भेजा जेल।
मुख्यमंत्री ने 307 नव नियुक्त अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र
एलयूसीसी घोटाले में सीबीआई की कार्रवाई से निवेशकों ने ली राहत की सांस
सैनिक मंत्री गणेश जोशी ने पूर्व सैनिक आश्रितों के लिए आयोजित रोजगार मेले में चयनित लोगों को दिए नियुक्त पत्र
सीएम धामी की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल की बैठक, राज्य में ऊर्जा और ईंधन बचत सहित लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय
हरिद्वार प्रेस क्लब में संवाद कार्यक्रम का आयोजन