तपोवन के होटल अंटालिया पर अधिकारी मेहरबान। सीलिंग के आदेश पर नहीं हो रही कार्रवाई।



ऋषिकेश
जनपद टिहरी के तपोवन क्षेत्र में जिला विकास प्राधिकरण से बिना नक्शा पास कराए और एनजीटी के नियमों की धज्जियां उड़ाकर बनाए गए होटल अंटालिया पर अधिकारी मेहरबान दिखाई दे रहे हैं। यही वजह है कि अभी तक सीलिंग के आदेश जारी करने के बाद भी जिला विकास प्राधिकरण के अधिकारी होटल अंटालिया पर सीलिंग की कार्रवाई नहीं कर रहे हैं।
बता दे कि तपोवन में गंगा किनारे बिना मानचित्र पास कराए कई मंजिल का होटल अंटाल्या खड़ा कर दिया गया है। नियम अनुसार जिला विकास प्राधिकरण की कार्रवाई नहीं होने से प्रधानमंत्री मोदी के ड्रीम प्रोजेक्ट नमामि गंगे की योजना को भी यह होटल पलीता लगा रहा है। इस होटल की शिकायत जिला विकास प्राधिकरण में की जा चुकी है। फिर भी अभी तक अवैध रूप से बन रहे होटल के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई है। खास बात यह है कि पहले हरिद्वार विकास प्राधिकरण ने बिना नक्शा पास कराए बन रहे होटल को ध्वस्त करने के आदेश जारी किए थे। जबकि जिला विकास प्राधिकरण टिहरी की टीम ने होटल को सील करने के आदेश जारी किए हुए हैं। फिर भी अभी तक होटल पर कोई भी सीलिंग की कार्रवाई नहीं हुई है। होटल के नक्शा को लेकर संचालक ने गढ़वाल आयुक्त के दफ्तर में फाइल पहुंचाई है। जो फिलहाल धूल फांक रही है। जानकारों का कहना है कि होटल अंटालिया का नक्शा किसी भी रूप में पास नहीं हो सकता। दिलचस्प यह है कि मामला संज्ञान में होने के बाद भी कार्रवाई नहीं होने से जिला विकास प्राधिकरण की कार्यशैली पर सवाल खड़े हो रहे हैं। लोग जिला विकास प्राधिकरण पर मिलीभगत और धनबल के दबाव में साठगांठ करने का आरोप भी लगा रहे हैं। मामले में लोगों को टिहरी जिला विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष पिसी दुमका से उम्मीद है कि वह जल्द ही अवैध रूप से बने होटल अंटालिया पर कार्रवाई करेंगे।

मुख्यमंत्री ने 307 नव नियुक्त अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र
एलयूसीसी घोटाले में सीबीआई की कार्रवाई से निवेशकों ने ली राहत की सांस
सैनिक मंत्री गणेश जोशी ने पूर्व सैनिक आश्रितों के लिए आयोजित रोजगार मेले में चयनित लोगों को दिए नियुक्त पत्र
सीएम धामी की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल की बैठक, राज्य में ऊर्जा और ईंधन बचत सहित लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय
हरिद्वार प्रेस क्लब में संवाद कार्यक्रम का आयोजन
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कामाख्या देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना