धूमधाम से मनाया राष्ट्रीय जनता पावर ने अपना वार्षिक स्थापना दिवस। शिव मंदिर में किए कई धार्मिक कार्यक्रम। सामाजिक में कार्य करने वालों को किया सम्मानित।

ऋषिकेश डेस्क
शहर में सामाजिक मुद्दों को उठाने वाले राष्ट्रीय जनता पावर संगठन ने अपना प्रथम स्थापना दिवस कुनाऊं गांव में धूमधाम से मनाया। यह कार्यक्रम गांव के शिव मंदिर स्थित भूमियाल देवता के प्रांगण में किया गया। जिसमें संगठन से जुड़े सदस्यों ने विधि विधान से भगवान भोलेनाथ की पूजा अर्चना कर जलाभिषेक किया और हवन यज्ञ करके उसमें राज्य की उन्नति की प्रार्थना को लेकर आहुतियां डाली। धार्मिक अनुष्ठान के बाद कार्यक्रम में पहुंचे निवर्तमान पार्षद व रक्तबीर राजेंद्र प्रेम सिंह बिष्ट, रोहित बिजलवान, अखिल हिंदू वाहिनी के अध्यक्ष अनिल नेगी, नशा विरोधी अभियान चलाने वाली मैत्री स्वयं सेवी संस्था की अध्यक्ष कुसुम जोशी और समाजसेवी सीता पयाल को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित भी किया गया। सम्मान पाकर सभी विभूतियां काफी खुश और गदगद नजर आई। उन्होंने कहा कि वह भविष्य में और ज्यादा उत्कृष्ट कार्य करने का प्रयास करेंगे।
जिससे समाज का भला हो सके। संगठन के अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि उनका संगठन समाज क्षेत्र का कार्य करता है। जरूरतमंदों की मदद करने का प्रयास और शहर के ज्वलन्त मुद्दों को उठाकर समाधान का प्रयास भी करता है। लोगों को सामाजिक कार्यों के साथ धार्मिक कार्यक्रम में बुलाकर उत्तराखंड की संस्कृति को संरक्षित करने का काम भी किया जा रहा है। कार्यक्रम में हेमा रावल, रेखा जोशी, उषा बडोला, सरोजनी पयाल, राधे साहनी, एडवोकेट राजकिशोर जोशी, सुनील नवानी, लालमणि रतूड़ी, हर्ष व्यास, सूबेदार सुरेश पयाल, हिमांशु रावत, देवेंद्र आर्या, युद्ध वीर सिंह चौहान, संजय सिलस्वाल आदि उपस्थित रहें।




मुख्यमंत्री ने मुख्य सेवक सदन में प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों की समस्याएं सुनीं
दून में सेवा संकल्प अभियान का पुरकुल गांव से आगाज, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सुनी समस्याएं
मजबूत एम-पैक्स से गांव मजबूत होंगे और मजबूत गांवों से समृद्ध उत्तराखण्ड बनेगा : मुख्यमंत्री
नवनियुक्त नामित पार्षदों ने ली पद एवं गोपनीयता की शपथ
मुख्यमंत्री ने नेपाल आपदा राहत सहायता दल को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
युवाओं के विचार विकसित उत्तराखण्ड के निर्माण में निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका – मुख्यमंत्री