माधव अग्रवाल और मुरली शर्मा पर लगा गुंडा एक्ट। 6 महीने के लिए जिला बदर की हुई कार्रवाई। निवर्तमान चेयरमैन और सभासद पति हैं आरोपी।

ऋषिकेश डेस्क
लक्ष्मण झूला थाना क्षेत्र अंतर्गत स्वर्गाश्रम जोंक के निवर्तमान नगर पंचायत अध्यक्ष माधव अग्रवाल और पूर्व सभासद पति मुरली शर्मा पर जिला मजिस्ट्रेट पौड़ी आशीष चौहान ने गुंडा एक्ट की कार्रवाई की है। जिला मजिस्ट्रेट ने पुलिस को दोनों आरोपियों को 6 महीने के लिए जिला बदर करने के आदेश भी दिए हैं। जिला मजिस्ट्रेट के आदेश का पालन करते हुए पुलिस ने दोनों आरोपियों के घर नोटिस तामील करा दिए हैं। घर पर मौजूद नहीं होने पर फोन से आरोपियों को जिला मजिस्ट्रेट के आदेश से अवगत भी करा दिया है। दोनों आरोपियों को जिला छोड़ने के लिए भी कहा हैं। जिले में दिखाई देने पर दोनों आरोपियों को पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कड़ी कानूनी कार्रवाई करने की चेतावनी दी है।

पुलिस कप्तान लोकेश्वर सिंह ने बताया कि माधव अग्रवाल और मुरली शर्मा पर लक्ष्मण झूला थाने में कई मुकदमे दर्ज हैं। फिर भी दोनों आरोपी क्षेत्र में लड़ाई झगड़े की वारदातें करने में लगे हैं। जिनकी शिकायत लगातार पुलिस को मिल रही है। इसलिए पुलिस ने दोनों आरोपियों पर गुंडा एक्ट की कार्रवाई करने की संस्तुति जिला मजिस्ट्रेट को भेजी थी। संस्तुति के आधार पर जिला मजिस्ट्रेट पौड़ी आशीष चौहान ने मुरली शर्मा और माधव अग्रवाल पर गुंडा एक्ट की कार्रवाई करते हुए उनको 6 महीने के लिए जिला बदर करने के आदेश जारी किए हैं।



रिवर्स पलायन के लिए विभागीय योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करें- मुख्यमंत्री
देहरादून के 13 गांव में खोला जाएगा स्वयं सहायता समूहों के उत्पाद विपणण के लिए राज्य स्तरीय विपणन केंद्र
कुंभ मेला तैयारियों को लेकर मेलाधिकारी ने बैरागी कैंप, दक्षद्वीप एवं कनखल क्षेत्र का किया निरीक्षण
नई दिल्ली में पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी से शिष्टाचार भेंट करते कृषि मंत्री गणेश जोशी
मुख्य सचिव ने की चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग की समीक्षा
अत्याधुनिक रडार से तमक नाले में संभावित स्थानों की हो रही गहन जांच