जाम्बिया, लिथुआनिया और जमैका में भारत का प्रतिनिधित्व कर रहे वरिष्ठ राजनयिकों ने की डीजीपी दीपम सेठ से शिष्टाचार भेंट

जाम्बिया, लिथुआनिया और जमैका में भारत का प्रतिनिधित्व कर रहे वरिष्ठ राजनयिकों ने की डीजीपी दीपम सेठ से शिष्टाचार भेंट
सीमा सुरक्षा एवं आपदा प्रबंधन व्यवस्था से लेकर आधुनिक साइबर पुलिसिंग तक, वरिष्ठ राजनयिकों से हुआ संवाद
देहरादून
मध्य-कैरियर प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत उत्तराखंड भ्रमण पर आए भारत के तीन वरिष्ठ राजनयिकों—आलोक रंजन झा, जाम्बिया में भारत के उच्चायुक्त, देवेश उत्तम, लिथुआनिया में भारत के राजदूत और मयंक जोशी, जमैका में भारत के उच्चायुक्त—ने आज सरदार पटेल भवन, देहरादून में डीजीपी दीपम सेठ से शिष्टाचार भेंट की।भेंट के दौरान डीजीपी ने राजनयिकों को उत्तराखंड की भौगोलिक और सामरिक परिस्थितियों के अनुरूप पुलिस द्वारा किए जा रहे आपदा राहत एवं बचाव कार्य, सीमा सुरक्षा प्रबंधन, जीवंत ग्राम कार्यक्रम, चारधाम एवं कांवड़ यात्रा के दौरान सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन की जानकारी दी।उन्होंने ड्रोन एवं सीसीटीवी निगरानी, यातायात प्रबंधन, त्वरित आपदा प्रतिक्रिया और साइबर सुरक्षा में तकनीक के उपयोग को प्रभावी पुलिसिंग का महत्वपूर्ण आधार बताया। पर्यटन और तीर्थाटन को देखते हुए सुरक्षित व्यवस्थाओं पर भी चर्चा हुई।वहीं, तीनों राजनयिकों ने जाम्बिया, लिथुआनिया और जमैका की सामाजिक, आर्थिक, सांस्कृतिक एवं सुरक्षा व्यवस्थाओं की जानकारी साझा की। बैठक में साइबर अपराध, आपदा प्रबंधन, आधुनिक तकनीक और श्रेष्ठ कार्यप्रणालियों के आपसी आदान-प्रदान पर भी विचार-विमर्श हुआ।डीजीपी ने कहा कि इस प्रकार के संवाद से वैश्विक अनुभव साझा करने और पुलिसिंग एवं सुरक्षा के क्षेत्र में पारस्परिक सहयोग को बढ़ावा मिलेगा।

सीएम धामी के विजन को धरातल पर उतार रहा एमडीडीए, विकास कार्यों को मिली रफ्तार
13 सितम्बर की रात्रि पारंपरिक जागर, 14 सितम्बर को होंगे विविध धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम
हल्द्वानी प्रकरण में पक्षपातपूर्ण कार्रवाई और प्रदेश अध्यक्ष विशाल सिंह बहुगुणा की जबरन गिरफ्तारी के खिलाफ यूथ कांग्रेस ने खोला मोर्चा
सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रशासन की सख्ती जारी, वार्डों में ताबड़तोड़ जांच
महिलाओं के साथ बढ़ती असमानता और हिंसा के खिलाफ प्रगतिशील महिला एकता केंद्र का चौथा सम्मेलन
नैनी झील में चला विशेष सफाई अभियान