आजाद समाज पार्टी के पदाधिकारी एवं 40 से अधिक कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस की विकास की रीति- नीति से प्रभावित होकर कांग्रेस का दामन थामा

रामनगर(विमला अधिकारी)- कांग्रेस कार्यालय रामनगर में आयोजित कार्यक्रम में पूर्व विधायक रणजीत रावत ने फूल माला पहनकर सभी का कांग्रेस परिवार में स्वागत किया। इस दौरान रणजीत रावत ने कहा की वर्तमान में आम जनता बढ़ती हुई महगाई से बहुत परेशान हो गई है. देश का युवा बढ़ती हुई बेरोजगारी और बार-बार पेपर लीक होने से ठगा सा महसूस कर रहा है. और उसी का परिणाम है की देश की आम जनता और युवा इस समय एक उम्मीद की नज़र से कांग्रेस पार्टी की तरफ देख रहा है. आजाद समाज पार्टी के रामनगर विधानसभा अध्यक्ष मोहम्मद आदिल खान, विधानसभा उपाध्यक्ष शाहरुख सरिया, मोहम्मद रिजवान, सैयद यासीन, डॉ फैजान, मोहम्मद सोहेल, शाहनवाज, मोहम्मद दानिश, मोहम्मद राजा, समीर अली, मोहम्मद जागीर आमिर, अमन सैफी, मोहसिन, सरताज अली, अयान कुरेशी, जीशान,, मो समीर, मोहम्मद शोएब, मोहम्मद दानिश, मोहम्मद नदीम, सहित दर्जनों युवा साथी शामिल हुए. इस दौरान कांग्रेस नगर अध्यक्ष भवन शर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष रामनगर देशबंधु रावत, जिला उपाध्यक्ष अनिल अग्रवाल खुलासा कांग्रेस नेता भुवन चंद पाण्डेय, कमल नेगी, सुमित तिवारी, आनंद कपकोटी, गाजी करीम सहित अन्य कांग्रेस जन मौजूद रहे.

युवा कांग्रेस का लखनपुर चुंगी में ‘Call for Protest’ अभियान; कल रुद्रपुर में कलेक्टर कार्यालय घेराव की अपील
डॉ. गिरीश रंजन तिवारी को मिलेगा प्रतिष्ठित राजभाषा गौरव पुरस्कार
रोजगार मेले के बैनरों से भाजपा की अंदरूनी राजनीति पर उठे सवाल
रायपुर में वृद्ध महिला के ब्लाइंड मर्डर का 12 घंटे में खुलासा
किसानों एवं स्वयं सहायता समूहों के लिए उपयोगी होगा ‘मनोरमा कृषि रक्षक’ एप-मुख्यमंत्री
लाइब्रेरी व्यू प्वाइंट से गिरकर युवक की मौत