युवा कांग्रेस का लखनपुर चुंगी में ‘Call for Protest’ अभियान; कल रुद्रपुर में कलेक्टर कार्यालय घेराव की अपील

युवा कांग्रेस का लखनपुर चुंगी में ‘Call for Protest’ अभियान; कल रुद्रपुर में कलेक्टर कार्यालय घेराव की अपील
रामनगर (विमला अधिकारी)-
देश के विपक्ष के नेता राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज FIR के विरोध में आज युवा कांग्रेस रामनगर द्वारा शहर के मुख्य चौराहा लखनपुर चुंगी में “Call for Protest” अभियान जोरदार ढंग से चलाया गया। कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं और नेताओं ने केंद्र व राज्य सरकार की दमनकारी नीतियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और विरोध दर्ज कराया।
कार्यक्रम के दौरान नगर पालिका सभासद सचिन कुमार आर्य ने भारतीय संविधान के प्रथम पृष्ठ (उद्देशिका/प्रस्तावना) का ससम्मान वाचन किया। संविधान के सिद्धांतों को दोहराते हुए उन्होंने लोकतंत्र, संविधान की मर्यादा और नागरिकों के मौलिक अधिकारों की रक्षा का स्पष्ट संदेश दिया। वक्ताओं ने कहा कि विपक्ष की आवाज को दबाने के लिए सरकारी तंत्र का दुरुपयोग किया जा रहा है, जिसे देश का युवा और आम नागरिक कतई बर्दाश्त नहीं करेगा।
रुद्रपुर में विशाल प्रदर्शन और कलेक्टर कार्यालय घेराव का आह्वान
युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रामनगर की आम जनता, व्यापारियों और विशेष रूप से युवाओं से एकजुट होने की अपील की। संगठन ने आह्वान किया कि कल सुबह 10 बजे रुद्रपुर स्थिति कलेक्टर कार्यालय में युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब के नेतृत्व में एक विशाल घेराव विरोध-प्रदर्शन का आयोजन किया जा रहा है।
कार्यकर्ताओं ने जन-जन से अपील की कि वे तानाशाही रवैये और असंवैधानिक कार्रवाइयों के खिलाफ आवाज उठाने के लिए कल सुबह समय से रुद्रपुर पहुंचकर अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करें।
विरोध अभियान में प्रदेश महासचिव सुमित लोहनी, विधानसभा अध्यक्ष विकास कुमार, सभासद सचिन कुमार आर्य, पूर्व छात्रसंघ सचिव चेतन पंत समेत दीपक रावत, विजय बिष्ट और धीरज सिंह सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कार्यक्रम के अंत में कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में संकल्प लिया कि लोकतंत्र और अपने नेताओं के सम्मान की रक्षा के लिए उनका संघर्ष सड़क से लेकर सदन तक जारी रहेगा।

आजाद समाज पार्टी के पदाधिकारी एवं 40 से अधिक कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस की विकास की रीति- नीति से प्रभावित होकर कांग्रेस का दामन थामा
डॉ. गिरीश रंजन तिवारी को मिलेगा प्रतिष्ठित राजभाषा गौरव पुरस्कार
रोजगार मेले के बैनरों से भाजपा की अंदरूनी राजनीति पर उठे सवाल
रायपुर में वृद्ध महिला के ब्लाइंड मर्डर का 12 घंटे में खुलासा
किसानों एवं स्वयं सहायता समूहों के लिए उपयोगी होगा ‘मनोरमा कृषि रक्षक’ एप-मुख्यमंत्री
लाइब्रेरी व्यू प्वाइंट से गिरकर युवक की मौत