नवरात्र पर्व 11से 20 अक्टूबर तक रामलीला मंचन की रहेगी धूम

नवरात्र पर्व 11 से 20 अक्टूबर तक रामलीला मंचन की रहेगी धूम
राम रावण युद्ध के साथ होगा समापन
रिपोर्ट- ललित जोशी
नैनीताल- सरोवर नगरी व उसके आसपास समेत जनपद नैनीताल सहित पूरे हिंदुस्तान के जनपदों, शहरों, कस्बो, ग्रमीण क्षेत्रों में नवरात्र पर्व पर 11 अक्टूबर से रामलीला मंचन की तैयारियां जोर शोर से की जा रही है। अगर नैनीताल शहर की बात करें तो यहाँ नव सांस्कृतिक सत्संग समिति शेर का डांडा, श्री राम सेवक सभा , आदर्श कमेटी रामलीला सूखाताल, तल्लीताल रामलीला कमेटी इन जगहों पर रामलीला का मंचन किया जाता है। जिसके लिए एक माह पूर्व रंग कर्मियों को तालीम दी जाती है। जिससे रामलीला काफी अच्छी तरह से हो सके। यहाँ नव सांस्कृतिक सत्संग समिति शेर का डांडा रामलीला में बाल कलाकारों द्वारा सर्वप्रथम आरती की। वही श्री राम सेवक सभा के सदस्यों द्वारा रंग कर्मियों व बाल कलाकारों के सामग्री को बनाने का कार्य साथ श्री राम विवाह की तैयारियां की बैठक की। यहाँ सभी स्थानों पर समिती सदस्यों द्वारा रामलीला की तैयारी जोर शोर से की जा रही है। इस दौरान 11 अक्टूबर को नटी सूत्रधार से लेकर राम जन्म, सीता जन्म तक का मंचन किया जायेगा। 11 अक्टूबर से लगातार रामलीला का मंचन किया जायेगा जो कि 20 अक्टूबर तक चलेगा जो कि राम रावण युद्ध के साथ समाप्त हो जायेगा। 21अक्टूबर श्री राम राजतिलक, एवं राज्याभिषेक होगा। रामलीला मंचन के दौरान तमाम अतिथियों का भी आवागमन रहेगा जो की रामलीला मंचन के कलाकारों का मंचन देखने के लिए आएंगे और साथ ही भगवान श्री राम से आशीर्वाद प्राप्त करेंगे।






उपनल से कार्यरत पूर्व सैनिकों को समान कार्य-समान वेतन का लाभ मिलने पर सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी का पूर्व सैनिक संगठनों ने जताया आभार
ओलावृष्टि और अतिवृष्टि से फसलों को हुए नुकसान की नियमित मॉनिटरिंग और सर्वे के कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए सख्त निर्देश
जनसमस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करें अधिकारी, लोगों को बार-बार कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें : मुख्यमंत्री
आवासीय क्षेत्रों में व्यावसायिक गतिविधियों पर उच्चतम न्यायालय सख्त
नशे के नेटवर्क पर होगा करारा प्रहार, ड्रग्स माफियाओं पर कसेगा शिकंजा
दोपहर 12 बजे बाजपुर में हुई भीषण ओलावृष्टि, सूचना मिलते ही प्रभावित किसानों के बीच पहुंचे मुख्यमंत्री धामी