बाल दिवस के उल्लास और 90 के दशक के सदाबहार गीतों से सजी यादगार सांस्कृतिक संध्या

बाल दिवस के उल्लास और 90 के दशक के सदाबहार गीतों से सजी यादगार सांस्कृतिक संध्या
लखनऊ
बाल दिवस के अवसर पर बच्चों की प्रतिभा, उत्साह और सांस्कृतिक अभिव्यक्ति को प्रोत्साहित करने के साथ-साथ 90 के दशक के सदाबहार बॉलीवुड संगीत की सुनहरी यादों को जीवंत करने के उद्देश्य से “Romantic Melodies of 90s” एवं बाल दिवस समारोह का भव्य आयोजन JAZBA LIVE ग्रुप द्वारा उर्दू अकादमी ऑडिटोरियम, विभूति खंड, गोमती नगर, लखनऊ में किया गया।
कार्यक्रम का पहला सत्र बाल दिवस को समर्पित रहा, जिसमें बच्चों ने अपनी प्रतिभा, रचनात्मकता एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से उपस्थित दर्शकों का मन मोह लिया। बच्चों की उत्साहपूर्ण भागीदारी ने पूरे वातावरण को उल्लास और उमंग से भर दिया।
कार्यक्रम का दूसरा सत्र 90 के दशक के रोमांटिक बॉलीवुड गीतों को समर्पित रहा। इस संगीतमय प्रस्तुति में शहर के प्रसिद्व एंकर व कार्यक्रम निदेशक नवीन कोहली उर्फ़ नवीन सायानी के मंच संचालन में प्रख्यात गायक गायक रविकर सक्सेना, डॉ विश्वास वर्मा, स्मिता स्कॉट एवं आकांक्षा सिंह द्वारा 90 के दशक के पार्श्व गायकों कुमार सानू, अभिजीत भट्टाचार्य, उदित नारायण, अलका याज्ञनिक, साधना सरगम व अनुराधा पौडवाल के सदाबहार गीतों को गाकर श्रोताओं को मंत्र मुग्ध कर दिया.
इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य विभिन्न पीढ़ियों को संगीत, संस्कृति और मनोरंजन के माध्यम से एक मंच पर जोड़ना तथा बच्चों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के लिए प्रोत्साहित करना रहा।
इस अवसर पर जज़्बा लाइव ग्रुप के संस्थापक डॉ. विश्वास वर्मा ने कहा कि ऐसे आयोजन केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं होते, बल्कि समाज में आपसी जुड़ाव, सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण और नई पीढ़ी की प्रतिभा को प्रोत्साहित करने का महत्वपूर्ण मंच भी बनते हैं। बच्चों की मुस्कान और बुजुर्गों की संगीत से जुड़ी यादें किसी भी आयोजन की सबसे बड़ी सफलता होती हैं।
कार्यक्रम में अतिथि के रूप में मुख्य रूप से शिशिर आई ए एस, अरुण मिश्र, आई ए एस, डॉ अर्पित श्रीवास्तव, डॉ सतीश पुराणिक, ललित श्रीवास्तव, संजय यादव, RTO, मुकेश बहादुर सिंह एमएलसी, अनिता सहगल, पद्मा गिडवानी,देवेंद्र मोदी, वीनू चड्ढा, गीता गुप्ता एवं डॉ राजीव सक्सेना उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में करवाचौथ के अवसर पर जज़्बा लाइव एवं राजू श्रीवास्तव फैंस क्लब द्वारा आयोजित फ़ोटो प्रतियोगिता के विजेताओं को भी पुरुस्कृत किया गया।
कार्यक्रम निदेशक प्रख्यात एंकर नवीन कोहली ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी अतिथियों, कलाकारों, बच्चों, अभिभावकों, सहयोगियों, प्रायोजकों एवं मीडिया प्रतिनिधियों के प्रति आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम आयोजन में मुख्य रूप से डॉ गुलशन गुप्ता, दीप्ति वर्मा, डॉ सुमन त्रिपाठी, देवेंद्र मणि त्रिपाठी, रवि अग्रवाल, नीता टेकवानी, रेखा कोहली, छाया सक्सेना एवं प्रीति की महत्वपूर्ण भूमिका रही।







मां धारी देवी मंदिर के समीप बनेगी आधुनिक दो मंजिला पार्किंग, श्रद्धालुओं को मिलेगी बड़ी राहत
मसूरी विधानसभा क्षेत्र के दून विहार वार्ड में ₹268.31 लाख के विकास कार्यों का कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने किया शिलान्यास
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को छठ पूजा की दी शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी 15 नवंबर को कालाढूंगी में नारी शक्ति सम्मान सम्मेलन में करेंगे प्रतिभाग
मुख्यमंत्री ने प्रवासी उत्तराखण्डियों से अपनी संस्कृति और जड़ों से जुड़े रहने का किया आह्वान
शीतकालीन व्यवस्थाओं को लेकर डीएम ने की समीक्षा बैठक, सभी विभागों को समयबद्ध तैयारियां पूर्ण करने के निर्देश