शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म। शादी नहीं करने पर युवती ने लगाई फांसी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर किया गिरफ्तार।

देहरादून
राजधानी देहरादून की प्रेम नगर पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। युवक पर युवती को शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म करने का आरोप है। यही नहीं शादी नहीं करने पर युवती को आत्महत्या करने के लिए उकसाने का आरोप भी लगा है। युवती के परिजनों ने पुलिस को तहरीर देकर अवगत कराया तो पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस कप्तान अजय सिंह ने बताया कि आरोपी और आत्महत्या करने वाली युवती मणिपुर इंफाल के रहने वाले हैं। मामले की जांच महिला उप निरीक्षक निधि डबराल को सौंप दी गई है। फिलहाल आरोपी को कोर्ट के आदेश पर जेल भेज दिया गया है।

मुख्यमंत्री धामी ने शिक्षक दिवस पर डॉ. राधाकृष्णन को किया नमन
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में सीएम धामी ने किया प्रतिभाग
युवा कांग्रेस का लखनपुर चुंगी में ‘Call for Protest’ अभियान; कल रुद्रपुर में कलेक्टर कार्यालय घेराव की अपील
आजाद समाज पार्टी के पदाधिकारी एवं 40 से अधिक कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस की विकास की रीति- नीति से प्रभावित होकर कांग्रेस का दामन थामा
डॉ. गिरीश रंजन तिवारी को मिलेगा प्रतिष्ठित राजभाषा गौरव पुरस्कार