पशु तस्कर गिरफ्तार होकर पहुंचे जेल। 20 पशु हुए बरामद। दो वाहन सीज।

ऋषिकेश
रायवाला थाना पुलिस ने अवैध रूप से पशुओं की तस्करी कर रहे चार तस्करों को गिरफ्तार किया है। जिनके कब्जे से पुलिस ने 20 पशु बरामद किए हैं। तस्करी में इस्तेमाल दो वाहनों को भी पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर सीज किया है। सभी तस्करों को पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर जेल भेज दिया है।
मामले का खुलासा करते हुए पुलिस कप्तान अजय सिंह ने बताया कि रायवाला थाना प्रभारी निरीक्षक बी एल भारती को सूचना मिली कि क्षेत्र में पशुओं की तस्करी होने वाली है। सूचना के आधार पर पुलिस ने सत्यनारायण मंदिर और प्रतीत नगर तिराहे पर चेकिंग अभियान चलाना शुरु किया। इस दौरान दो वाहनों को पुलिस ने चेकिंग के लिए रोक लिया। तलाशी लेने पर वाहनों के अंदर 20 पशु बरामद हुए। पूछताछ करने पर वाहन सवार चार युवक पशुओं को सप्लाई करने के संबंध में कोई दस्तावेज नहीं दिखा सके। इसलिए पुलिस ने पशुओं की अवैध तस्करी करने के आरोप में चारों तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। जिनकी पहचान शदाब, मसरूर मेजर और आयरन के रूप में हुई है। दो आरोपी जनपद हरिद्वार के और दो आरोपी नगीना जिला बिजनौर के रहने वाले हैं। पुलिस कप्तान ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों को कोर्ट के आदेश पर जेल भी भेज दिया है। तस्करों के अपराधी इतिहास की जानकारी भी की जा रही है।

सम्मान देकर बढ़ा दी जिम्मेदारियां। सूर्य किरण वेलफेयर समिति का कार्यक्रम। देखें किसको मिला सम्मान किसकी हुई हौसला अफजाई।
निर्धन बेटी की मदद के लिए अभिभावक बना लायंस क्लब ऋषिकेश डिवाइन। देखिए कैसे और किस प्रकार की मदद।
निर्दलीय प्रत्याशी के फाड़ दिए बैनर और होल्डिंग। पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग।
राष्ट्रीय सेवा योजना का रंगारंग कार्यक्रम के साथ हुआ शुभारंभ। मुख्य अतिथियों ने शिविर में जाने की बताई विशेषताएं। क्या है खास देखिए।
पूर्व कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत पहुंचे ऋषिकेश। देखें किसके समर्थन में लोगों से मांगे वोट और किया प्रचार। दो भाजपाइयों को भी किया कांग्रेस में शामिल।
9 जनवरी को होगा हनुमंतपुरम विकास मंच का लोहड़ी महोत्सव। पंजाब की प्रसिद्ध हैप्पी ढोल टीम ढोल भांगड़ा होगा आकर्षण का केंद्र।