पूर्व कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत पहुंचे ऋषिकेश। देखें किसके समर्थन में लोगों से मांगे वोट और किया प्रचार। दो भाजपाइयों को भी किया कांग्रेस में शामिल।

ऋषिकेश
ऋषिकेश में कांग्रेस से मेयर पद के प्रत्याशी दीपक जाटव और वार्ड नंबर 27 से कांग्रेस के पार्षद प्रत्याशी अभिनव सिंह को जीत दिलाने के लिए पूर्व कैबिनेट मंत्री और कांग्रेस नेता हरक सिंह रावत ऋषिकेश पहुंचे। यहां उन्होंने शिवाजी नगर और बैराज कॉलोनी के पास दोनों प्रत्याशियों के समर्थन में प्रचार प्रसार किया। उन्होंने लोगों से क्षेत्र के विकास के लिए दीपक जाटव और अभिनव सिंह को वोट देने की अपील की। हरक सिंह रावत ने कहा कि ट्रिपल इंजन की सरकार का क्या विकास होता है यह सब ने देख लिया है। अब लोगों को फिर कांग्रेस की याद आने लगी है। यही वजह है कि लोग भाजपा का साथ छोड़कर कांग्रेस का हाथ थाम रहे है। आज भी शिवाजी नगर के रहने वाले भाजपाई नानक चंद गुप्ता और उनके बेटे मनोज गुप्ता ने अपनी ही पार्टी की उपेक्षाओं से त्रस्त होकर भाजपा को टाटा बाय-बाय करते हुए कांग्रेस का हाथ थाम लिया है।

मौके पर पूर्व कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत ने नानक चंद गुप्ता और उनके बेटे मनोज गुप्ता को पार्टी का पटका पहनकर स्वागत किया। दोनों पिता पुत्र ने कांग्रेस को जीत दिलाने के लिए हर संभव प्रयास का भरोसा पूर्व कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत को दिलाया। इस दौरान कांग्रेस से मेयर पद के प्रत्याशी दीपक जाटव ने अपने और अभिनव सिंह के लिए प्रचार प्रसार करते हुए लोगों से वोट मांगे। दीपक जाटव ने कहा कि कांग्रेस की कथनी और करनी में कोई फर्क नहीं है। यह बात लोग अच्छे तरीके से समझ चुके हैं। इस दौरान कांग्रेस पार्षद प्रत्याशी अभिनव सिंह ने कहा कि बीते 5 वर्षों में क्षेत्र का विकास किस प्रकार ठप हुआ और किस परिस्थितियों में हुआ यह किसी से छिपा नहीं है। एक बार उन्हें वोट देकर जीत हासिल करने की जिम्मेदारी जनता की है। फिर पूरे 5 साल बेटा बनकर मतदाताओं की सेवा करना उनकी प्राथमिकता में शामिल रहेगा। अभिनव सिंह ने प्रचार प्रसार में मतदाताओं से वादा किया कि वह जो कह रहे हैं उस पर खरा उतरेंगे।

सम्मान देकर बढ़ा दी जिम्मेदारियां। सूर्य किरण वेलफेयर समिति का कार्यक्रम। देखें किसको मिला सम्मान किसकी हुई हौसला अफजाई।
निर्धन बेटी की मदद के लिए अभिभावक बना लायंस क्लब ऋषिकेश डिवाइन। देखिए कैसे और किस प्रकार की मदद।
निर्दलीय प्रत्याशी के फाड़ दिए बैनर और होल्डिंग। पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग।
राष्ट्रीय सेवा योजना का रंगारंग कार्यक्रम के साथ हुआ शुभारंभ। मुख्य अतिथियों ने शिविर में जाने की बताई विशेषताएं। क्या है खास देखिए।
9 जनवरी को होगा हनुमंतपुरम विकास मंच का लोहड़ी महोत्सव। पंजाब की प्रसिद्ध हैप्पी ढोल टीम ढोल भांगड़ा होगा आकर्षण का केंद्र।
पशु तस्कर गिरफ्तार होकर पहुंचे जेल। 20 पशु हुए बरामद। दो वाहन सीज।