मंदिर में चोरी करने वाला हुआ गिरफ्तार। देखिए कौन और क्या है आपराधिक इतिहास।





लक्ष्मण झूला
लक्ष्मण झूला थाना क्षेत्र अंतर्गत राधा कृष्ण मंदिर में हुई चोरी का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। चोरी करने के आरोप में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। जिससे पुलिस ने चोरी का सामान भी बरामद किया है। आरोपी को पुलिस ने न्यायालय में पेश किया। जहां कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है। सीओ श्रीनगर अनुज कुमार ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि बीते रोज लक्ष्मण झूला थाना क्षेत्र स्थित राधा कृष्ण मंदिर में चोरी होने की सूचना मिली। मंदिर के पुजारी ने बताया कि कर अपने साथ भगवान के आभूषण और छात्र चुरा ले गए हैं। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज किया और चोर की गिरफ्तारी के प्रयास शुरू किये। इसी कड़ी में लक्ष्मण झूला थाना प्रभारी निरीक्षक रवि सैनी की टीम में चोर को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी की पहचान अजीत निवासी झारखंड के रूप में हुई है। पुलिस आरोपी के अपराधी के इतिहास की जानकारी कर रही है। फिलहाल आरोपी को कोर्ट के आदेश पर जेल भेज दिया गया है।

नीलकंठ के पास होंगे गुजरेश्वर महादेव के दर्शन। दावा- 12 ज्योतिर्लिंगों के दर्शनों का होगा पुण्य लाभ।
कोटद्वार में बाबा के नाम पर उपजा विवाद शांत। सोशल मीडिया पर भ्रामक खबरों से बनाए दूरी।
जयराम आश्रम में लगा स्वैच्छिक रक्तदान शिविर। युवाओं ने रक्तदान कर लिया मरीजों की जान बचाने का संकल्प। एम्स और जॉली ग्रांट अस्पताल की टीम शामिल।
डॉ. कमल डिमरी ने ‘बालारिष्ट’ पर शोध कर प्राप्त की पीएचडी की उपाधि। ज्योतिष जगत में हर्ष की लहर। कैबिनेट मंत्रियों सहित कई विद्वानों ने दी बधाई।
इनरव्हील क्लब ने बांटे स्वेटर और पुस्तकें, बच्चों के चेहरे पर खिली मुस्कान।
दिव्यांग की मदद को नीरजा देवभूमि ट्रस्ट ने बढ़ाया हाथ। ट्राई साइकिल देकर की बड़ी मदद। भविष्य में भी मदद का दिया भरोसा।