21 से अधिक मेडल प्राप्त करने वाले होनहार छात्र को शिक्षक नरेन्द्र खुराना ने किया सम्मानित।

ऋषिकेश
ऋषिकेश स्थित गीता नगर निवासी और पुष्पा वडेरा विद्या मंदिर में कक्षा 12 के छात्र रोशन राजभर को शिक्षक नरेन्द्र खुराना ने अपने निवास पर बुलाकर सम्मानित किया। यह सम्मान रोशन को 21 से अधिक मेडल जीतकर शहर का नाम रोशन करने पर दिया गया है।
शिक्षक नरेंद्र खुराना ने बताया कि रोशन शिक्षा के क्षेत्र में भीतर प्रदर्शन कर रहा है। इसके अलावा उसकी खेलों में भी बहुत अच्छी रुचि है। इसी वजह से रोशन लगातार खेलों में एक के बाद एक मेडल जीत कर शहर का नाम रोशन करने में लगा है। इसलिए रोशन की हौसला अफजाई के लिए आज रोशन को सम्मानित किया गया है। रोशन ने बताया कि उत्तराखंड एमेच्योर किकबॉक्सिंग एसोसिएशन में प्रथम स्थान गोल्ड मेडल, 6 वी उत्तर भारत कराटे चैंपियनशिप 2024 में प्रथम स्थान गोल्ड मेडल, U -19 कराटे चैंपियनशिप में द्वितीय स्थान सिल्वर मेडल जीत चुके है। आज गुरु के द्वारा जो उनका सम्मान मिला है इसके लिए वह बहुत ही खुश हैं।



रिवर्स पलायन के लिए विभागीय योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करें- मुख्यमंत्री
देहरादून के 13 गांव में खोला जाएगा स्वयं सहायता समूहों के उत्पाद विपणण के लिए राज्य स्तरीय विपणन केंद्र
कुंभ मेला तैयारियों को लेकर मेलाधिकारी ने बैरागी कैंप, दक्षद्वीप एवं कनखल क्षेत्र का किया निरीक्षण
नई दिल्ली में पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी से शिष्टाचार भेंट करते कृषि मंत्री गणेश जोशी
मुख्य सचिव ने की चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग की समीक्षा
अत्याधुनिक रडार से तमक नाले में संभावित स्थानों की हो रही गहन जांच