यहां युवक की हत्या से मची सनसनी। पुलिस खुलासा करने में जुटी।

युवक की हत्या से मची सनसनी।
रुड़की
हरिद्वार की मंगलौर कोतवाली क्षेत्र में एक युवक की हत्या से सनसनी मच गई। मंगलौर के झबीरन गांव में श्मशान घाट के कूड़ादान में एक युवक का खून से लथपथ शव बरामद हुआ है। मृतक युवक का नाम अंकित कुमार है जो कुछ दिन पहले ही हत्या के केस में जमानत पर बाहर आया था। बताया जा रहा है कि चाकू से गोदकर हत्या की गई है। शव बरामद होने के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पाकर पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंच गई। मृतक की शिनाख्त अमित कुमार पुत्र सैंसरपाल उम्र 26 साल के रूप में हुई है। शाम से ही अमित कुमार गायब हो गया था। मौके पर खून भी बिखरा पड़ा है। सूचना पाकर एसपी देहात एवं अन्य पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम भरकर सिविल अस्पताल भेज दिया है। युवक की हत्या के मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।
बाइट- शेखर सुयाल एसपी देहात हरिद्वार





आईजी अपराध एवं कानून व्यवस्था ने किया कोतवाली हर्षिल का निरीक्षण एवं स्थलीय भ्रमण
16 नवंबर को बंद होंगे श्री बदरीनाथ धाम के कपाट
सिमोग में दशहरा पर्व समारोह में शामिल हुए संस्कृति मंत्री महाराज
मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन
विश्वविद्यालय परिसर में प्रशासनिक भवन, एम्फीथिएटर एवं नक्षत्र वाटिका का होगा निर्माण
सीएम धामी के निर्देश पर 19 अक्टूबर को प्रदेश में सार्वजनिक अवकाश