ऋषिकेश की महिला हेड कांस्टेबल रेखा राणा सम्मानित। क्यों मिला सम्मान देख रिपोर्ट।



अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान ऋषिकेश कोतवाली में तैनात महिला हेड कांस्टेबल रेखा राणा को सम्मानित किया गया। यह सम्मान उनको सराहनीय ड्यूटी करने के लिए दिया गया है। बता दे कि महिला हेड कांस्टेबल रेखा राणा ऋषिकेश कोतवाली में केवल ड्यूटी नहीं करती बल्कि ऐसे सराहनीय कार्य करती हैं जिनकी वजह से अभी तक दर्जनों विवाहितों के घर टूटते हुए बचे हैं। मधुर वाणी और शालीनता महिला हेड कांस्टेबल रेखा राणा के गहने हैं। उनकी कार्यशैली भी शहर में अलग पहचान रखती है। उनके इन्हीं उत्कृष्ट कार्यो की वजह से भाजपा महिला मोर्चा ने अंतर्राष्ट्रीय दिवस के उपलक्ष में एक कार्यक्रम का आयोजन किया। जिसमें रेखा राणा को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। रेखा राणा ने बताया कि यह सम्मान उनके लिए गर्व की बात है। इस सम्मान ने उनके समाज के प्रति जिम्मेदारी और बढ़ा दी है।

मुख्यमंत्री ने 307 नव नियुक्त अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र
एलयूसीसी घोटाले में सीबीआई की कार्रवाई से निवेशकों ने ली राहत की सांस
सैनिक मंत्री गणेश जोशी ने पूर्व सैनिक आश्रितों के लिए आयोजित रोजगार मेले में चयनित लोगों को दिए नियुक्त पत्र
सीएम धामी की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल की बैठक, राज्य में ऊर्जा और ईंधन बचत सहित लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय
हरिद्वार प्रेस क्लब में संवाद कार्यक्रम का आयोजन
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कामाख्या देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना