आईडीपीएल में फिर दिखा रफ्तार का कहर। देखिए कैसे हुआ हादसा।

ऋषिकेश
ऋषिकेश में आईडीपीएल पुलिस चौकी क्षेत्र अंतर्गत रफ्तार का कहर फिर देखने को मिला है। देर रात एक तेज गति से चल रही कार आईडीपीएल में गोल चक्कर के पास अनियंत्रित होकर झाड़ियां में घुस गई। गनीमत रही की कार के सामने कोई नहीं आया। जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया। कार के ड्राइवर को मामूली चोट आई हैं। फिलहाल कार क्षतिग्रस्त होने की वजह से घटनास्थल पर ही खड़ी है।
पुलिस के मुताबिक देर रात आईडीपीएल सिटी गेट की ओर से एक तेज रफ्तार कार गोल चक्कर के पास पहुंची। रफ्तार तेज होने की वजह से तीव्र मोड़ पर कार का बैलेंस बिगड़ गया और कार अनियंत्रित होते हुए झाड़ियां में जा घुसी। घटना के कुछ देर बाद कार को झाड़ियां में घुसा देख किसी व्यक्ति ने आईडीपीएल पुलिस चौकी को हादसे की सूचना दी। सूचना के आधार पर चौकी से चीता पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। देखा कि कार झाड़ियां में घुसी है। लेकिन उसके अंदर कोई मौजूद नहीं है। चौकी प्रभारी कविंद्र राणा ने बताया कि पुलिस के पहुंचने से पहले ही कार चालक कार को छोड़कर मौके से चला गया। फिलहाल इतना पता चला है कि कार चालक को मामूली चोट आई है और वह लेबर कॉलोनी का रहने वाला है। कार क्षतिग्रस्त हुई है इसलिए घटनास्थल पर ही खड़ी है।


एमडीडीए का बड़ा शिकंजा, 30 बीघा अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त, कई निर्माणों पर सीलिंग
देहरादून महायोजना-2041 के आठवें दिन उमड़ी जनभागीदारी, नागरिकों ने रखे विकसित दून के सुझाव
हर्रावाला रेलवे स्टेशन का पुनर्विकास उत्तराखंड के विकास को देगा नई गति : त्रिवेन्द्र सिंह रावत
सेवा, सुशासन एवं समर्पण सेवा पखवाड़े के तहत जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार कार्यक्रम में जनपद को मिली बडी सौगात
मुख्य सचिव ने ली नागरिक उड्डयन विभाग की समीक्षा
देहरादून महायोजना-2041 : सातवें दिन जीआरडी यूनिवर्सिटी में उमड़ी जनभागीदारी, नागरिकों ने रखे भविष्य के दून की विकास रूपरेखा से जुड़े सुझाव