अखंड आश्रम की संपत्ति के मामले में शिकायत। भू माफिया और बिल्डरों पर एक्शन की मांग।



ऋषिकेश
ऋषिकेश में हरिद्वार रोड स्थित अखंड आश्रम की संपत्ति को खुर्द बर्ड का आरोप कुछ बिल्डरों पर लगा है। मामले में पार्षद राजेंद्र प्रेम सिंह बिष्ट ने अपने साथियों के साथ मिलकर प्रशासन को इसकी शिकायत की है। जल्द से जल्द बिल्डरों पर कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन करने की चेतावनी दी है।
प्रशासन को दिए ज्ञापन और पार्षद राजेंद्र प्रेम सिंह बिष्ट के मुताबिक हरिद्वार रोड स्थित अखंड आश्रम की संपत्ति को कुछ बिल्डर मिलकर खुर्द बुर्द करने का काम कर रहे हैं। निजी लाभ के लिए आश्रम के स्वरूप को बदल रहे हैं। चोरी छिपे आश्रम के अंदर दुकान और फ्लैट बनाए जा रहे हैं। निर्माण के लिए मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण और एनजीटी से कोई भी एनओसी नहीं ली गई है। नक्शा पास नहीं होने और मानकों के उल्लंघन होने से प्रशासन की जिम्मेदारी निर्माण को रोकने के लिए और ज्यादा बढ़ गई है। पार्षद राजेंद्र प्रेम सिंह बिष्ट ने बताया कि उन्होंने तहसीलदार के माध्यम से एसडीएम मुख्यमंत्री और अन्य अधिकारियों को इस संबंध में ज्ञापन भेज कर सारी जानकारी क्लियर करी है। जल्द से जल्द मामले में जांच कर आश्रम की संपत्ति को खुर्द बुर्द करने वाले बिल्डरों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। फिलहाल जो निर्माण हो रहा है उसे रोकने और सील करने की मांग भी ज्ञापन में की है। पार्षद ने बताया कि यदि जल्दी ही कार्रवाई नहीं होती तो वह आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे। बता दे कि शहर में कई भूमाफियाओं और बिल्डरों ने मिलकर अब तक कई आश्रमों के स्वरूप को बदल दिया है। जिससे आश्रम और धर्मशाला के शहर के रूप में पहचान रखने वाले ऋषिकेश में आश्रमों और धर्मशालाओं का अस्तित्व धीरे-धीरे समाप्त हो रहा है। जिससे चार धाम यात्रा और तीर्थटन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को शहर में सस्ती दरों पर रुकने के लिए धर्मशाला और आश्रम रुकने के लिए नहीं मिल रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने 307 नव नियुक्त अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र
एलयूसीसी घोटाले में सीबीआई की कार्रवाई से निवेशकों ने ली राहत की सांस
सैनिक मंत्री गणेश जोशी ने पूर्व सैनिक आश्रितों के लिए आयोजित रोजगार मेले में चयनित लोगों को दिए नियुक्त पत्र
सीएम धामी की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल की बैठक, राज्य में ऊर्जा और ईंधन बचत सहित लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय
हरिद्वार प्रेस क्लब में संवाद कार्यक्रम का आयोजन
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कामाख्या देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना