चोरी का हुआ खुलासा। दो चोर स्कूटी सहित गिरफ्तार।

ऋषिकेश
ऋषिकेश कोतवाली पुलिस ने दो चोरों को गिरफ्तार किया है। जिनके कब्जे से पुलिस ने ऋषिकेश और देहरादून से चोरी हुई दो स्कूटी बरामद की है। नशे की लत को पूरा करने के लिए आरोपियों ने चोरी की वारदात करने का जुर्म कबूल किया है।
कोतवाल प्रदीप राणा ने बताया कि आदर्श ग्राम निवासी हरगोपाल अग्रवाल की स्कूटी चोरी होने की शिकायत पुलिस को मिली। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज किया और सीसीटीवी में कैद हुए चोरों को पकड़ने के प्रयास शुरू किये। आज बस अड्डा चौकी प्रभारी नवीन डंगवाल ने जंगलात बैरियर के पास से चोरी हुई स्कूटी के साथ दो चोरों को गिरफ्तार किया। आरोपियों की पहचान कुलदीप सिंह और माइकल निवासी देहरादून के रूप में हुई। पूछताछ करने पर आरोपियों ने देहरादून में भी स्कूटी चोरी करने का जुर्म पुलिस को बताया। निशान देही पर चोरी की स्कूटी पुलिस ने डोईवाला के जंगल से बरामद की। पूछताछ में आरोपियों ने नशे की लत को पूरा करने के लिए आपराधिक वारदातों को अंजाम देना बताया।






मुंबई में नैनीताल के बरिष्ठ पत्रकार डॉ. गिरीश रंजन तिवारी को मिला राजभाषा गौरव पुरस्कार
केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में किशाऊ परियोजना पर छह राज्यों का ऐतिहासिक MoU
राज्य आंदोलनकारी पार्वती विष्ट अमर रहे नारों से गूंज उठा शमशान घाट
चारधाम यात्रा-2026 की व्यवस्थाओं की मुख्यमंत्री ने की समीक्षा
16 सितंबर से 23 सितंबर तक होगा 124वां श्री नन्दा सुनन्दा देवी महोत्सव
हिंदी के साथ उत्तराखण्ड की लोकभाषाओं और साहित्य के संरक्षण के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री