इनरव्हील द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं के प्रति हिंसा रोकने को “ऑरेंज द वर्ड” स्कूटी एवं कार रैली का आयोजन।





इनरव्हील द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं के प्रति हिंसा रोकने को “ऑरेंज द वर्ड” स्कूटी एवं कार रैली का आयोजन।
ऋषिकेश
इनरव्हील क्लब ऋषिकेश ने महिलाओं और बालिकाओं के प्रति बढ़ती हिंसा के विरुद्ध जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से शहर में भव्य ऑरेंज द वर्ड रैली का आयोजन किया। जिसमें मुख्य अताथि नीरजा गोयल अध्यक्षा नीरजा फाउनडेशन द्वारा जीजीआईसी इन्टर कालेज से हरी झन्डी दिखाकर शुभारम्भ किया। इस रैली में क्लब की सदस्याएँ स्कूटी और कारों के साथ अत्यंत उत्साहपूर्वक शामिल हुईं। इनर व्हील क्लब के इस कार्यक्रम का उद्देश्य था
घर एवं सार्वजनिक स्थलों पर होने वाली हिंसा के प्रति महिलाओं व बालिकाओं को जागरूक करना। उनमें आशा, ऊर्जा, उत्साह एवं उजाला भरना तथा एक सुरक्षित और हिंसा-मुक्त परिवार व समाज का विश्व को संदेश देना। यह कार्यक्रम UN महिला के द्वारा प्रस्तावित है।

क्लब की अध्यक्षा नलिनी शर्मा ने कहा कि इनरव्हील क्लब का मुख्य फोकस महिलाओं के लिए सुरक्षित वातावरण तैयार करना और उन्हें सशक्त बनाना है, क्योंकि महिला परिवार और समाज की धुरी मानी जाती है। इनरव्हील क्लब महिलाओं की एक अंतरराष्ट्रीय स्तर की संस्था है। जिसमें सभी महिलाएँ एक जुट होकर जन सेवा का कार्य करती है। इस वर्ष UN महिला द्वारा कई सशक्तिकरण कार्यक्रम प्रारम्भ किए गए हैं। जिनका स्थानीय स्तर पर विभिन्न क्लबों द्वारा सफलतापूर्वक क्रियान्वयन किया जा रहा है। यह रैली महिलाओं की एकता और समर्थन का प्रतीक रही। रैली ने पूरे शहर का भ्रमण कर सबको जागरुक किया। ऋषिकेश में आयोजित पहली महिला ऑरेंज रैली से शहर की सभी महिलाओं और बालिकाओं को एक सकारात्मक संदेश दिया गया कि इनरव्हील हमेशा उनके साथ सहायता, समर्थन और सशक्तिकरण के लिए मौजूद है। रैली का विशेष आकर्षण था ऑरेंज थीम और क्लब की वरिष्ठ सदस्याओं की सक्रिय भागीदारी। कार्यक्रम का सफल नेतृत्व क्लब अध्यक्षा नलिनी शर्मा ने किया। इस रैली मे कार्यकारिणी से मानवी, रेखा, सलोनी, ऋतु असूजा, डॉली एवं क्लब की सदस्याओ डॉक्टर इन्दु शर्मा डॉक्टर सीमा सक्सैना प्रवीन मलिक हेमा गुलाटी स्नेह जैन रेनू गुप्ता ज्योति सिंघल रितु अग्रवाल सीमा अग्रवाल मुख्य अतिथि नीरजा गोयल विशिष्ट अतिथि नूपुर गोयल एवं रोटरी दीवास से माधुरी गुप्ता भी आमंत्रण पर उपस्थित रहे और रैली में बढ़ चढ़कर भाग लिया।

नीलकंठ के पास होंगे गुजरेश्वर महादेव के दर्शन। दावा- 12 ज्योतिर्लिंगों के दर्शनों का होगा पुण्य लाभ।
कोटद्वार में बाबा के नाम पर उपजा विवाद शांत। सोशल मीडिया पर भ्रामक खबरों से बनाए दूरी।
जयराम आश्रम में लगा स्वैच्छिक रक्तदान शिविर। युवाओं ने रक्तदान कर लिया मरीजों की जान बचाने का संकल्प। एम्स और जॉली ग्रांट अस्पताल की टीम शामिल।
डॉ. कमल डिमरी ने ‘बालारिष्ट’ पर शोध कर प्राप्त की पीएचडी की उपाधि। ज्योतिष जगत में हर्ष की लहर। कैबिनेट मंत्रियों सहित कई विद्वानों ने दी बधाई।
इनरव्हील क्लब ने बांटे स्वेटर और पुस्तकें, बच्चों के चेहरे पर खिली मुस्कान।
दिव्यांग की मदद को नीरजा देवभूमि ट्रस्ट ने बढ़ाया हाथ। ट्राई साइकिल देकर की बड़ी मदद। भविष्य में भी मदद का दिया भरोसा।