दिव्यांग की मदद को नीरजा देवभूमि ट्रस्ट ने बढ़ाया हाथ। ट्राई साइकिल देकर की बड़ी मदद। भविष्य में भी मदद का दिया भरोसा।
oplus_131072

दिव्यांग की मदद को नीरजा देवभूमि ट्रस्ट ने बढ़ाया हाथ। ट्राई साइकिल देकर की बड़ी मदद। भविष्य में भी मदद का दिया भरोसा।
ऋषिकेश
नीरजा देवभूमि चैरिटेबल ट्रस्ट ने देवप्रयाग निवासी खुशीराम एक दिव्यांग की मदद के लिए हाथ आगे बढ़ाया है। दिव्यांग को ट्रस्ट की ओर से एक ट्राई साइकिल उपलब्ध कराई गई है। ट्राई साइकिल मिलने पर दिव्यांग ने ट्रस्ट की अध्यक्ष नीरजा गोयल का आभार व्यक्त किया है।

बता दे कि नीरजा देवभूमि चैरिटेबल ट्रस्ट दिव्यांगों की समय-समय पर मदद करता रहता है। इसी कड़ी में देवप्रयाग में रहने वाले दिव्यांग खुशी राम ने सोशल मीडिया पर संस्था से संपर्क किया और मदद की गुहार लगाई। मामला संज्ञान में आने के बाद संस्था की अध्यक्ष नीरजा गोयल ने मदद का भरोसा दिया और आज माया कुंड के सामुदायिक भवन में एक छोटे से कार्यक्रम के बीच दिव्यांग को ट्राई साइकिल देखकर उनकी हौसला अफजाई की। भविष्य में भी मदद का भरोसा दिया। नीरजा गोयल ने बताया कि वह खुद दिव्यांग है और दिव्यांग होने के कारण क्या-क्या दिक्कतों का सामना झेलना पड़ता है इसे वह भली-भांति समझती है। इसलिए उन्होंने दिव्यांगों की मदद के लिए एक बीड़ा उठाया है और इस बीड़े को वह पूरा करने की कोशिश में लगी है। ट्राई साइकिल मिलने पर दिव्यांग खुशीराम ने संस्था का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वह गरीब है और देवप्रयाग के पास गांव में छोटा सा रोजगार करते हैं। लेकिन चलने फिरने में परेशानी के कारण उनका जीवन पहाड़ में पहाड़ जैसा कठिन हो गया है। ट्राई साइकिल मिलने से उन्हें अब काफी सहूलियत मिलेगी।


हरेला पर्व पर मालन धाम में हुआ वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण हमारी संस्कृति और जिम्मेदारी : ऋतु खण्डूडी भूषण
एमडीडीए का बड़ा शिकंजा, 30 बीघा अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त, कई निर्माणों पर सीलिंग
देहरादून महायोजना-2041 के आठवें दिन उमड़ी जनभागीदारी, नागरिकों ने रखे विकसित दून के सुझाव
हर्रावाला रेलवे स्टेशन का पुनर्विकास उत्तराखंड के विकास को देगा नई गति : त्रिवेन्द्र सिंह रावत
सेवा, सुशासन एवं समर्पण सेवा पखवाड़े के तहत जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार कार्यक्रम में जनपद को मिली बडी सौगात
मुख्य सचिव ने ली नागरिक उड्डयन विभाग की समीक्षा