मलबे में दबे श्रमिकों का कराया रेस्क्यू, श्रमिकों को लेकर दून अस्पताल पहुंचे कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी

मलबे में दबे श्रमिकों का कराया रेस्क्यू, श्रमिकों को लेकर दून अस्पताल पहुंचे कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी
देहरादून
देहरादून में गढ़ी कैंट के घट्टीगोला पुल के समीप सोमवार को मोटर मार्ग के सुधारीकरण कार्य के दौरान अचानक मलबा गिरने से कार्यरत दो श्रमिक कविकांत और जोगिन्दर मलबे में दब गए। घटना की सूचना मिलते ही कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे और रेस्क्यू अभियान का स्वयं निरीक्षण किया।
मंत्री जोशी के देखरेख में दोनों श्रमिकों को सुरक्षित मलबे से बाहर निकालकर तत्काल उपचार के लिए दून अस्पताल भेजा गया। मानवीय संवेदनशीलता का परिचय देते हुए मंत्री शजोशी स्वयं भी घायल श्रमिकों के साथ दून अस्पताल पहुंचे और चिकित्सकों से उनकी स्वास्थ्य स्थिति की जानकारी ली। इस दौरान कैबिनेट मंत्री ने चिकित्सकों को दोनों श्रमिकों का त्वरित एवं समुचित उपचार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। चिकित्सकों ने मंत्री को अवगत कराया कि प्राथमिक जांच के अनुसार दोनों श्रमिकों की स्थिति सामान्य है तथा वे खतरे से बाहर हैं।
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने राहत व्यक्त करते हुए दोनों घायल श्रमिकों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की तथा कहा कि राज्य सरकार श्रमिकों की सुरक्षा और उनके बेहतर उपचार के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है।




विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा में बड़ा बदलाव, राम माधव बने उत्तराखंड प्रभारी
सीएम धामी की सख्ती के बाद फील्ड में उतरीं टीमें, पहाड़ से मैदान तक चल रहा मरम्मत अभियान; तय समयसीमा के बाद खुद सड़कों का जायजा लेंगे मुख्यमंत्री
मुख्य सचिव ने किया आईआईएम काशीपुर के देहरादून कैंपस का भूमिपूजन
मुख्यमंत्री धामी ने आयुर्वेद दिवस के अवसर पर भगवान धन्वन्तरि की पूजा-अर्चना
कुंभ मेला-2027 की तैयारियों में तेजी, सड़कों एवं मेला भूमि के समतलीकरण कार्यों का मेलाधिकारी ने किया निरीक्षण
टिहरी विकास प्राधिकरण में मानचित्र को लेकर विवाद, सहायक अभियंता ने उपाध्यक्ष को भेजा स्पष्टीकरण