एसएसबी 14वीं वाहिनी और सोसाइटी फॉर एनवायरमेंट का साझा संकल्प: हरेला पर्व पर डोईवाला कैंप में वृहद पौधारोपण

एसएसबी 14वीं वाहिनी और सोसाइटी फॉर एनवायरमेंट का साझा संकल्प: हरेला पर्व पर डोईवाला कैंप में वृहद पौधारोपण
डोईवाला
14वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, आर.एच.क्यू डोईवाला व सोसाइटी फॉर एनवायरमेंट एंड रूरल डेवलपमेंट, देहरादून के सहयोग से हरेला पर्व पर पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से वृहद पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया।
14 वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल डोईवाला कैंप परिसर में आयोजित कार्यक्रम की अगुवाई कैंप कमांडर उप निरीक्षक विनोद कुमार ने की। उनके साथ सहायक उप निरीक्षक सतीश बहुगुणा, विनोद सिंह, मुख्य आरक्षक राहुल कुमार, शिव कुमार, महेश टी पाटिल सहित 22 जवानों ने भी सोसाइटी फॉर एनवायरमेंट एंड रूरल डेवलपमेंट देहरादून के विधि परामर्श दाता अजय भटारा, सचिव हरि सिंह भंडारी, कोषाध्यक्ष श्री महिपाल सिंह, वरिष्ठ सदस्य जंग बहादुर सिंह पथनी, चेतन सिंह, जगदीश के अलावा
मुख्यमंत्री के कोऑर्डिनेटर हरीश कोठारी ने पौधारोपण कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
पौधरोपण में भाग लेने वाले अन्य जवानों नवीन कुमार मान, डोके अमोल आर., सचिन कुमार, रवि कुमार, अनिकित कुमार, कृष्णा बोनु, जीतेन्द्र मोस्कुले, सुरेश धुर्वे, कृष्णा चंद, परसाथ कुमार एस, शुभम तिवारी, विक्रम सिंह, श्यामवीर सिंह, वेद प्रकाश, राम विलास यादव और प्रमोद कुमार आदि ने भी वाहिनी परिसर और आसपास के क्षेत्र में छायादार और फलदार पौधे लगाए।
कोऑर्डिनेटर हरीश कोठारी ने कहा कि हरेला महोत्सव प्रकृति, पर्यावरण और जीवन के प्रति हमारी आस्था का प्रतीक है। ऐसे पावन अवसर पर हम सभी अधिक से अधिक पौधारोपण कर धरती को हराभरा बनाने का संकल्प लें। प्रत्येक पौधा आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ वायु, हरियाली और सुरक्षित भविष्य की अमूल्य धरोहर है। पर्यावरण संरक्षण ही हमारा सबसे बड़ा दायित्व है।
कैंप कमांडर विनोद कुमार ने कहा कि “एक पेड़, एक जीवन” के संकल्प के साथ एसएसबी पर्यावरण संरक्षण में हमेशा अग्रणी भूमिका निभाती रहेगी। उन्होंने सभी जवानों से लगाए गए पौधों की देखभाल करने की अपील भी की।
विधि परामर्शदाता अजय भटारा ने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य कार्बन उत्सर्जन कम करना और हरियाली बढ़ाकर आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ पर्यावरण सुनिश्चित करना है।



एशियन ओपन शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग ट्रॉफी का मुख्यमंत्री ने किया शुभारंभ
कृषि मंत्री गणेश जोशी ने मंडी बोर्ड की योजनाओं की समीक्षा की, बजट समय पर खर्च करने के दिए निर्देश
स्वतंत्रता दिवस पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने परेड ग्राउंड में किया ध्वजारोहण
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री आवास में किया ध्वजारोहण
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने विभागीय परिसर में किया ध्वजारोहण