रुद्रप्रयाग : फाटा के पास ट्रक खाई में गिरा, दो लोगों की मौत

रुद्रप्रयाग : फाटा के पास ट्रक खाई में गिरा, दो लोगों की मौत
रुद्रप्रयाग। जनपद के तरसाली (फाटा) के समीप देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जहां एक ट्रक (संख्या UK01 CA 0826) अनियंत्रित होकर लगभग 100 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में ट्रक सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।
जिला कंट्रोल रूम से सूचना मिलते ही सोनप्रयाग से उप निरीक्षक आशीष डिमरी के नेतृत्व में एसडीआरएफ (SDRF) की टीम आवश्यक उपकरणों के साथ तत्काल मौके पर पहुंची। जिला पुलिस, फायर सर्विस और एनडीआरएफ के साथ मिलकर संयुक्त रेस्क्यू अभियान चलाया गया। एसडीआरएफ टीम ने रोप रेस्क्यू तकनीक के जरिए 100 मीटर गहरी खाई में उतरकर ट्रक के पास से दो लोगों को अचेत अवस्था में बाहर निकाला।
अस्पताल ले जाने पर चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। मृतकों की पहचान संजय राणा (45 वर्ष) और मोहन (36 वर्ष) के रूप में हुई है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।



एशियन ओपन शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग ट्रॉफी का मुख्यमंत्री ने किया शुभारंभ
कृषि मंत्री गणेश जोशी ने मंडी बोर्ड की योजनाओं की समीक्षा की, बजट समय पर खर्च करने के दिए निर्देश
स्वतंत्रता दिवस पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने परेड ग्राउंड में किया ध्वजारोहण
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री आवास में किया ध्वजारोहण
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने विभागीय परिसर में किया ध्वजारोहण