पानी की टंकी बनी काल, मां और दो बेटों की दम घुटने से मौत

पानी की टंकी बनी काल, मां और दो बेटों की दम घुटने से मौत
हल्द्वानी
गौलापार क्षेत्र के मानपुर पश्चिम गांव में घर में बनी पानी की टंकी की शटरिंग खोलने के दौरान हुए दर्दनाक हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की दम घुटने से मौत हो गई। मृतकों में मां और उसके दो बेटे शामिल हैं। घटना से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। जानकारी के अनुसार, सबसे पहले धर्मेंद्र बिष्ट टंकी के अंदर शटरिंग खोलने के लिए उतरे। कुछ ही देर बाद उनका दम घुटने लगा और वह बेहोश होकर गिर पड़े। बेटे को बचाने के लिए मां सरस्वती देवी टंकी में उतरीं, लेकिन ऑक्सीजन की कमी या जहरीली गैस के प्रभाव से वह भी बेहोश हो गईं। इसके बाद छोटे बेटे खुशहाल बिष्ट ने दोनों को बचाने का प्रयास किया, लेकिन वह भी टंकी के अंदर जाते ही बेहोश हो गया। ग्रामीणों ने तीनों को तत्काल सुशीला तिवारी अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत से गांव में मातम पसरा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना की सूचना पर प्रशासन मौके पर पहुंचा। एसडीएम हल्द्वानी मोनिका बिष्ट ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है। घटना की रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को भेजी जाएगी और नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।




टिहरी विकास प्राधिकरण में मानचित्र को लेकर विवाद, सहायक अभियंता ने उपाध्यक्ष को भेजा स्पष्टीकरण
जिला पंचायत अध्यक्ष हरिद्वार किरण चौधरी ने किया खानपुर दल्लावाला से अभियान का शुभारंभ, गांव-गांव स्वच्छता का संदेश पहुंचाने की तैयारी
नैनीताल, भवाली, भीमताल क्षेत्रों में शिक्षण संस्थान व आंगनबाड़ी केंद्रों में एक दिवसीय अवकाश घोषित
मुख्यमंत्री पुष्कर धामी 22 सितंबर को माँ नन्दा सुनन्दा के करेंगे दर्शन
अत्याचार से प्रभावित प्रत्येक व्यक्ति को समय पर न्याय, सुरक्षा और सम्मान मिले – मुख्यमंत्री
धामी के विजन से एमडीडीए ने बदली आईएसबीटी की सूरत, 27.50 करोड़ के कायाकल्प का काम अंतिम चरण में