पहाड़ों में आफत की बारिश से खतरा, ऋषिकेश में चेतावनी के निशान पर पहुंची गंगा

पहाड़ों में आफत की बारिश से खतरा, ऋषिकेश में चेतावनी के निशान पर पहुंची गंगा
ऋषिकेश- उत्तराखंड के पहाड़ी क्षेत्रों में हो रही बारिश का असर अब मैदानी और तराई इलाकों में साफ दिखने लगा है। ऋषिकेश में गंगा नदी उफान पर है और अपने चेतावनी स्तर को छू चुकी है। गंगा के रौद्र रूप को देखते हुए प्रशासन पूरी तरह से सतर्क हो है। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने धार्मिक व पर्यटन स्थलों जैसे त्रिवेणी घाट, राम झूला, लक्ष्मण झूला और आसपास के सभी गंगा घाटों पर आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों के लिए चेतावनी जारी की है। चेतावनी में सबसे पहले गंगा जल भरने, पूजा-अर्चना और आचमन के दौरान भक्त अत्यधिक सावधानी बरतने की सलाह दी जा रही है। बेवजह गंगा किनारे ना जाने की भी अपील की है। प्रशासन का कहना है कि वर्तमान में घाटों पर कांवड़ियों और श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद है। कांवड़ियों को सुरक्षित स्थानों से ही गंगाजल भरने की लगातार हिदायत दी जा रही है। आपात स्थिति से निपटने के लिए सभी घाटों पर जल पुलिस और SDRF की टीमें लगातार गश्त कर रही हैं। बता दे कि मौसम विभाग द्वारा पहाड़ों में आगे भी भारी बारिश का पूर्वानुमान जारी किया गया है। यदि ऊपरी इलाकों में इसी तरह बारिश जारी रही, तो आशंका जताई जा रही है कि गंगा जल्द ही चेतावनी रेखा को पार कर खतरे के निशान को छू सकती है।



एशियन ओपन शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग ट्रॉफी का मुख्यमंत्री ने किया शुभारंभ
कृषि मंत्री गणेश जोशी ने मंडी बोर्ड की योजनाओं की समीक्षा की, बजट समय पर खर्च करने के दिए निर्देश
स्वतंत्रता दिवस पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने परेड ग्राउंड में किया ध्वजारोहण
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री आवास में किया ध्वजारोहण
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने विभागीय परिसर में किया ध्वजारोहण