कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने किया मसूरी मार्ग पर भूस्खलन और क्षतिग्रस्त सड़क के स्थायी समाधान के लिए निरीक्षण

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने किया मसूरी मार्ग पर भूस्खलन और क्षतिग्रस्त सड़क के स्थायी समाधान के लिए निरीक्षण
मसूरी
मसूरी-देहरादून मोटर मार्ग पर पानी वाले मोड़ के समीप बार-बार हो रहे भूस्खलन और सड़क के अत्यधिक क्षतिग्रस्त होने का संज्ञान लेते हुए कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के साथ स्थल का निरीक्षण किया और स्थिति का जायजा लिया।
विदित हो कि भूस्खलन के कारण सड़क संकरी हो गई है, जिससे आम जनता और पर्यटकों को आवागमन में भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। इस समस्या के संज्ञान में आने के बाद, मंत्री ने मुख्य अभियंता एवं लोक निर्माण विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों को तलब कर स्थिति का विवरण लिया। प्रारंभिक रिपोर्ट के अनुसार, पहाड़ी के ऊपरी हिस्से में नदी/जलधारा होने के कारण पानी सड़क पर आ रहा है, जिससे बार-बार भूस्खलन की स्थिति उत्पन्न हो रही है।
कैबिनेट मंत्री ने कहा कि सरकार मसूरी-देहरादून मोटर मार्ग के स्थायी समाधान की प्रतिबद्धता को दोहराती है। सड़क को सुचारू और सुरक्षित बनाने के लिए जितना भी बजट या धनराशि आवश्यक होगी, वह स्वीकृत की जाएगी। उन्होंने कहा कि पर्यटन एवं सुरक्षा दोनों को लेकर हम लोग कार्य कर रहे हैं। क्योंकि मसूरी देश और दुनिया की प्रमुख पर्यटन नगरी (पहाड़ों की रानी) है। यदि यहां का मुख्य मार्ग ही क्षतिग्रस्त रहेगा, तो पर्यटकों का आगमन प्रभावित होगा। इस बाबत उन्होंने अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि शासन स्तर से इस दिशा में त्वरित और ठोस कदम उठाए जा रहे हैं ताकि स्थानीय निवासियों और आने वाले सभी पर्यटकों को एक सुरक्षित और सुगम यात्रा का अनुभव मिल सके।
निरीक्षण के दौरान नगरपालिका अध्यक्ष मीरा सकलानी, भाजपा मंडल अध्यक्ष रजत अग्रवाल, संदीप साहनी, संजय अग्रवाल, राकेश रावत, राकेश माथुर, एसडीएम मसूरी राहुल आनंद, लोक निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता दयानंद, लोनिवि के अधिशासी अभियंता बीएन द्विवेदी सहित अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।






मुंबई में नैनीताल के बरिष्ठ पत्रकार डॉ. गिरीश रंजन तिवारी को मिला राजभाषा गौरव पुरस्कार
केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में किशाऊ परियोजना पर छह राज्यों का ऐतिहासिक MoU
राज्य आंदोलनकारी पार्वती विष्ट अमर रहे नारों से गूंज उठा शमशान घाट
चारधाम यात्रा-2026 की व्यवस्थाओं की मुख्यमंत्री ने की समीक्षा
16 सितंबर से 23 सितंबर तक होगा 124वां श्री नन्दा सुनन्दा देवी महोत्सव
हिंदी के साथ उत्तराखण्ड की लोकभाषाओं और साहित्य के संरक्षण के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री