बोहरा ग्रामीण विकास निधि में फंसी लोगों की रकम। डायरेक्टर ने बंद किया ऋषिकेश का ऑफिस। लोगों ने पुलिस को दी डेढ़ दर्जन तहरीर।

ऋषिकेश डेस्क
यूसीसी के बाद अब बोहरा ग्रामीण विकास निधि लिमिटेड ग्राहकों के करोड़ों रुपए जमा करके वापस नहीं लौटा रही है। रकम वापस नहीं मिलने से ग्राहक और एजेंट दोनों परेशान हैं। डेड़ दर्जन से अधिक ग्राहकों ने पुलिस को अलग-अलग तहरीर देकर संस्था पर कानूनी कार्रवाई करने और रकम वापस दिलाने की मांग की है। पुलिस ने तहरीरों के आधार पर मामले में जांच शुरू कर दी है।
बता दे कि श्यामपुर क्षेत्र के दर्जनों लोग आज इकट्ठे होकर ऋषिकेश कोतवाली पहुंचे। यहां उन्होंने पुलिस को अलग-अलग डेड़ दर्जन से अधिक तहरीर दी। तहरीर में लोगों ने बताया कि उन्होंने बोरा ग्रामीण विकास निधि लिमिटेड संस्था में अपनी रकम जमा करनी शुरू की। रकम जमा करने के दौरान जमा रकम पर अधिक ब्याज देने का दावा संस्था की ओर से किया गया। लेकिन समय सीमा पूरी होने के बाद ब्याज तो दूर जमा की गई रकम भी वापस नहीं मिल रही है। लोगों ने संस्था के डायरेक्टर पर दबाव बनाया तो उन्होंने श्यामपुर में खोले गए ऑफिस को भी बंद कर दिया। लोगों ने बताया कि पूरे उत्तराखंड से संस्था में लोगों के करीब 15 से 20 करोड़ रुपए जमा है। जमा की गई रकम से संबंधित दस्तावेज जो संस्था की ओर से दिए गए हैं वह उनके पास मौजूद हैं। लोगों ने बताया कि उत्तराखंड में संस्था की रुद्रपुर, कोटद्वार, चंबा, उत्तरकाशी और ऋषिकेश में ब्रांच थी। यह सभी ब्रांच बंद हो गई है। लोगों ने पुलिस से संस्था पर कानूनी कार्रवाई करते हुए रकम वापस दिलाने की मांग की है। कोतवाल राजेंद्र सिंह खोलिया ने बताया कि डेड़ दर्जन से अधिक तहरीर मिली है। पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है।



रिवर्स पलायन के लिए विभागीय योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करें- मुख्यमंत्री
देहरादून के 13 गांव में खोला जाएगा स्वयं सहायता समूहों के उत्पाद विपणण के लिए राज्य स्तरीय विपणन केंद्र
कुंभ मेला तैयारियों को लेकर मेलाधिकारी ने बैरागी कैंप, दक्षद्वीप एवं कनखल क्षेत्र का किया निरीक्षण
नई दिल्ली में पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी से शिष्टाचार भेंट करते कृषि मंत्री गणेश जोशी
मुख्य सचिव ने की चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग की समीक्षा
अत्याधुनिक रडार से तमक नाले में संभावित स्थानों की हो रही गहन जांच