टिहरी विकास प्राधिकरण में वित्तीय अनियमितताओं के आरोप, दो सहायक अभियंता आमने-सामने

टिहरी विकास प्राधिकरण में वित्तीय अनियमितताओं के आरोप, दो सहायक अभियंता आमने-सामने
नरेंद्र नगर-
जिला स्तरीय विकास प्राधिकरण टिहरी में वित्तीय अनियमितताओं और नियमों की अनदेखी के आरोप सामने आए हैं, जहां प्राधिकरण के दो अधिकारियों के बीच आपसी द्वंद शुरू गया है। सहायक अभियंता पंकज पाठक ने प्राधिकरण के उपाध्यक्ष को शिकायत भेजकर प्रतिनियुक्ति पर तैनात अधिकारी दिग्विजय नाथ तिवारी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। शिकायत के अनुसार कुछ प्रकरणों में गलत तरीके से नक्शे पास करने और भू-उपयोग संबंधी नियमों की अनदेखी से प्राधिकरण को करोड़ों रुपये की वित्तीय क्षति होने का दावा किया गया है। इसमें 1.46 करोड़ और 2.18 करोड़ रुपये के नुकसान के आरोप शामिल हैं। वहीं एक ले-आउट प्रकरण में 72 लाख रुपये की बैंक गारंटी लिए बिना मानचित्र जारी करने का आरोप भी लगाया गया है।
सहायक अभियंता पंकज पाठक ने शिकायत पत्र में कहा है कि बताया उक्त अधिकारी की नियुक्ति नरेंद्र नगर तहसील क्षेत्र में अवैध निर्माणों को रोकने के लिए की गई है। नियुक्ति से अब उन्होंने सीलिंग की कोई भी कार्रवाई नहीं की है। पूर्व में सीलिंग की गई निर्माणों पर सीलिंग के बावजूद भी कार्य कराया जा रहा है। साथ उक्त अधिकारी ने अपने पद का दुरुपयोग कर गलत कार्य किए जा रहे हैं, जिससे कि प्राधिकरण को वित्तीय हानि भी हुई है। कहा कि मामले को उच्चाधिकारियों के संज्ञान में लाने के बावजूद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई है। सहायक अभियंता पंकज पाठक ने प्राधिकरण के उपाध्यक्ष से मामले की उच्चस्तरीय और निष्पक्ष जांच की मांग की है।




मुख्यमंत्री ने मुख्य सेवक सदन में प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों की समस्याएं सुनीं
दून में सेवा संकल्प अभियान का पुरकुल गांव से आगाज, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सुनी समस्याएं
मजबूत एम-पैक्स से गांव मजबूत होंगे और मजबूत गांवों से समृद्ध उत्तराखण्ड बनेगा : मुख्यमंत्री
नवनियुक्त नामित पार्षदों ने ली पद एवं गोपनीयता की शपथ
मुख्यमंत्री ने नेपाल आपदा राहत सहायता दल को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
युवाओं के विचार विकसित उत्तराखण्ड के निर्माण में निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका – मुख्यमंत्री