सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने सुना ‘मन की बात’ का 139वां एपिसोड

सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने सुना ‘मन की बात’ का 139वां एपिसोड
देहरादून
हरिद्वार सांसद एवं उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने आज यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 139वें संस्करण को सुना। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री अपने इस प्रेरणादायी संवाद के माध्यम से सदैव ‘भारत की बात, भारतवासियों के साथ’ करते हुए देश की संस्कृति, प्रतिभा, परंपराओं, स्थानीय कारीगरों और स्वदेशी उत्पादों को अपनाने पर विशेष बल देते आए हैं। ‘मन की बात’ देश के कोने-कोने में छिपी प्रतिभाओं, नवाचारों और समाज के लिए प्रेरणादायी प्रयासों को राष्ट्रीय पहचान देने का सशक्त माध्यम बना है।
कहा कि धनतेरस, दीपावली, गोवर्धन पूजा और भैया दूज सहित आगामी त्योहारों के अवसर पर हमें स्थानीय कारीगरों, शिल्पकारों, बुनकरों, महिला स्वयं सहायता समूहों तथा छोटे उद्यमियों द्वारा निर्मित उत्पादों को प्राथमिकता देनी चाहिए। हमारी प्रत्येक खरीदारी स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती देने, रोजगार के नए अवसर सृजित करने और कारीगरों के परिवारों को आर्थिक संबल प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के निरंतर प्रोत्साहन से खादी के प्रति देशवासियों का आकर्षण बढ़ा है। खादी आज स्वदेशी गौरव, आत्मनिर्भरता और राष्ट्र के स्वाभिमान का प्रतीक है। आज खादी के बढ़ते बाजार और उसके प्रति लोगों की स्वीकार्यता में इजाफा हुआ है।
रावत ने कहा कि विकसित भारत-2047 का संकल्प तभी साकार होगा, जब हमारे स्थानीय उत्पादों को देशभर में प्रोत्साहन मिलने के साथ वैश्विक पहचान भी प्राप्त होगी। इसके लिए आवश्यक है कि हम स्वदेशी वस्तुओं को अपने दैनिक जीवन और त्योहारों का हिस्सा बनाएँ, स्थानीय उद्यमियों को बाजार उपलब्ध कराएँ और भारतीय उत्पादों की गुणवत्ता, नवाचार एवं विशिष्टता को विश्व के सामने प्रस्तुत करें।
उन्होंने सभी देशवासियों से आह्वान किया कि वे ‘वोकल फॉर लोकल’ को जन-आंदोलन बनाएँ, खादी एवं स्वदेशी उत्पादों को अपनाएँ और स्थानीय कारीगरों के श्रम एवं कौशल का सम्मान करें। प्रत्येक नागरिक का यह छोटा-सा प्रयास आत्मनिर्भर भारत को नई शक्ति प्रदान करेगा और विकसित भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान देगा।





धामी सरकार में सचिवालय की बढ़ेंगी सुविधाएं, 59.34 करोड़ से बन रहा छह मंजिला भवन
मुख्यमंत्री ने पिथौरागढ़ को दी 284 करोड़ रुपये से अधिक की विकास योजनाओं की सौगात
मुख्यमंत्री धामी ने किया पिथौरागढ़ मेडिकल कॉलेज का स्थलीय निरीक्षण
अखिलेश यादव की टिप्पणी पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी बोले—योगी आदित्यनाथ से माफी मांगें
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कार्यकर्ताओं के साथ सुना ‘मन की बात’ का 139वां एपिसोड