गगनदीप सिंह बेदी बने उत्तराखण्ड अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष

गगनदीप सिंह बेदी बने उत्तराखण्ड अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष
ऋषिकेश- ऋषिकेश निवासी गगनदीप सिंह बेदी को उत्तराखण्ड अल्पसंख्यक आयोग का उपाध्यक्ष नामित किया गया है। इस संबंध में शासन की ओर से आदेश जारी कर दिया गया है। कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से उनकी नियुक्ति प्रभावी होगी। संयुक्त सचिव आलोक कुमार सिंह ने इस संबंध में आदेश जारी किया। उत्तराखण्ड अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष पद पर नामित किए जाने पर गगनदीप सिंह बेदी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने इस जिम्मेदारी के लिए सरकार का धन्यवाद करते हुए विश्वास जताया कि वे पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे।







मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चम्पावत को दी ₹165.68 करोड़ की 54 विकास योजनाओं की सौगात, 21 योजनाओं का किया लोकार्पण एवं 33 का शिलान्यास
मुख्यमंत्री ने लोकथात सांस्कृतिक महोत्सव के समापन समारोह में किया प्रतिभाग, महान लोकगायक स्व. प्रहलाद सिंह मेहरा को दी श्रद्धांजलि
जनगणना में जनभागीदारी बढ़ाने की पहल, स्कूलों में स्वगणना के प्रति जागरूक किए विद्यार्थी
180 दिन से लंबित शिकायतों पर विभागों से जवाब तलब, विद्युत पोल तत्काल बदलने के आदेश।
नगर निगम के निर्माणाधीन बहुमंजिला कार्यालय भवन एवं बहुमंजिला पार्किंग का महापौर शम्भू पासवान ने किया निरीक्षण
मुख्यमंत्री ने श्री गुरु नानक देव जी की जयंती एवं कार्तिक पूर्णिमा पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं