देहरादून में 25 वी श्री जगन्नाथ रथ यात्रा बड़े ही हर्षोल्लास धूमधाम से निकाली गई। श्री जगन्नाथ रथ यात्रा का शुभारंभ मधुबन आश्रम के अध्यक्ष श्री परमानंद दास महाराज और उत्तराखंड के वित्त एवं शहरी विकास मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल, अजय भटनागर, सुभाष जोशी ने किया। इस रथ यात्रा को शुरू से आरंभ करने वाले रामानंद राय दास ( रामकुमार अग्रवाल) ने संयुक्त रूप से किया। रथ यात्रा का यात्रा मार्ग में पुष्प वर्षा व जलपान से भव्य स्वागत किया गया। यात्रा की समाप्ति पर श्री जगन्नाथ मंदिर विष्णु विहार दीप लोक कॉलोनी रोड पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। पुलिस प्रशासन का अहम योगदान रथ यात्रा को सफल बनाने में रहा। सामाजिक राजनीतिक धार्मिक संस्थाओं ने रथ यात्रा का भव्य स्वागत किया। इस रथ यात्रा को सफल बनाने में अजय भटनागर संजय भटनागर सुशील मग्गो अजय गोयल विवेक मांगलिक कालूराम पुष्कर बुद्धि राजा का अहम योगदान रहा।